Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



फिल्मांकन, पर्यटन, सोलर पावर, वैलनेस, साहसिक खेलों जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल में आयोजित जी बिजिनेस लीडरशिप कानक्लेव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में 13 जिले 13 नये पर्यटन गंतव्य की दिशा में मजबूत पहल हुई है। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। पिथौरागढ़ में 50 एकड में ट्यूलिप गार्डन तथा 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट टिहरी के लिये चयनित किये गये हैं। देश व दुनिया के पर्यटक यहां आये इसकी व्यवस्था की जा रही है। राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य के प्रति अधिक से अधिक लोग आकर्षित हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में फिल्म संस्थान की स्थापना की जायेगी जहां राज्य के युवाओं को कन्टेन्ट राइटिंग व एक्टिंग आदि विधाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। फिल्मकार राज्य के प्रति बड़ी संख्या में आकर्षित हो रहे हैं। राज्य  में धार्मिक पर्यटन में आशातीत वृद्धि हुई है। इस वर्ष इसमें 36.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केदारनाथ को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। चार धामों में अवस्थापना सुविधाओं का व्यापक विकास किया जा  रहा है। केदारनाथ, मसूरी, यमुनोत्री, हेमकुण्ड साहिब में रोपवे स्थापित किये जा रहे है। पर्वतों की चोटियों पर हमारे देवालय है। यहां तक आम श्रद्धालुओं की पहुंच बनायी जा रही है। चार धाम सड़क योजना, ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल परियोजना यात्रियों व पर्यटकों के आवागमन को और अधिक आसान बनायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के लिये भी प्रभावी प्रयास किये जा रहे  है। हमारे इन प्रयासों को नीति आयोग ने भी सराहा है। राज्य की 650 की.मी. अन्तरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में सेना के साथ ही स्थानीय लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिये राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सीमान्त विकास योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना प्रारम्भ की गई है।

चौखुटिया में भी हवाई अड्डे का निर्माण जल्द : सीएम

उन्होंने कहा कि प्रदेश न्याय पंचायत स्तर पर ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की जा रही है, अब तक 82 ग्रोथ सेन्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन पर शीघ्र सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, इसमें ऐसे हजारों युवाओं को शामिल किया जायेगा जिन्होंने इस दिशा में पहल की है। यह वर्ष रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये कार्य धरातल पर आरंभ हो चुका है, अब सभी वार्ड इसमें शामिल किये गये हैं। इसके लिए 1400 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। प्रदेश में हवाई यातायात को बढ़ावा देने के लिये देहरादून व पंतनगर हवाई अड्डों को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा हे। देहरादून से सभी प्रमुख शहरों को हवाई सेवा आरंभ की गई है। प्रदेश के केन्द्रीय स्थल चौखुटिया में भी हवाई अड्डे का निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। सौंग बांध सहित लखवाड़, व्यासी व जमरानी बांध की बाधायें दूर की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिटिजन एमेंडमेंट बिल देश के बेहतर भविष्य, अखण्डता व सुरक्षा के व्यापक हित में है। इसमें नागरिकता देने की व्यवस्था है लेने की नहीं। इसका वे विरोध कर रहे हैं जिन्होंने इसे ठीक से समझा ही नहीं। कुंभ मेले के सफल आयोजन की व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश इसके बेहतर आयोजन की है, इसके लिए अब तक 27 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। सभी अखाड़ों व सन्त महात्माओं का इसमें सहयोग लिया जा रहा है, उनसे भी निरंतर संवाद बनाया जा रहा है जो इस क्षेत्र के अनुभवी लोग हैं।

Leave A Comment