Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



फिल्म उद्योग उत्तराखण्ड राज्य में शूटिंग के लिए हो रहे आकर्षित: डॉ अनिल चन्दोल

गोवा/देहरादून | गोवा में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय भारत फिल्म उत्सव में शुक्रवार को फिल्म बाजार के विशेष सत्र में विभिन्न राज्यों द्वारा फिल्मों की शूटिंग के लिए अपनाई जा रही एकल खिड़की व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए फिल्म फैसिलेशन ऑफिस के प्रमुख विक्रमाजीत रॉय ने कहा कि राज्य सरकारों को एकल खिड़की सुविधा को ऑनलाइन किया जाना चाहिए और इसको फिल्म सुविधाकरण कार्यालय से भी लिंक किया जाना चाहिए ताकि देश-विदेश के फिल्मकारों को अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि एकल खिड़की सुविधा के लिए आने वाले साल में इस फिल्म बाजार में विभिन्न केन्द्रीय सरकार के विभागों को भी चर्चा के लिए बुलाया जायेगा ताकि इस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकें। उन्होंने एकल खिड़की व्यवस्था में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड द्वारा किए जा रहें कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एफ.एफ.ओ के पास विदेश से शूटिंग के मामलों में सम्बन्धित राज्य सरकारों से भी समन्वय किया जायेगा। भारत सरकार की सूचना प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव टी.सी.ए कल्याणी ने इस सत्र में कहा कि भारत सरकार द्वारा फिल्म सुविधाकरण कार्यालय के माध्यम से सभी राज्य सरकारों से समन्वय किया जा रहा है और शीघ्र ही क्षेत्रीय स्तर पर भी कार्यकलापों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एफ.एफ.ओ. सभी राज्यों के साथ एकल खिड़की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के अपर कार्यकारी अधिकारी डा. अनिल चन्दोला ने इस सत्र में बताया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देशानुसार फिल्मों की शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है और नई संशोधित फिल्म नीति में एक सप्ताह के अंतर्गत एकल खिड़की व्यवस्था के अर्न्तगत फिल्मों की शूटिंग की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस व्यवस्था के कारण फिल्म उद्योग राज्य में शूटिंग के लिए आर्कर्षित हो रहे हैं। परिषद् के नोडल अधिकारी के.एस.चौहान ने बताया कि एकल खिड़की व्यवस्था के लिए एफ.एफ.ओ से पूरा समन्वय किया जा रहा हैं और शिघ्र ही इस व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आने वाले फिल्मकारों को पूरा सहयोग दिया जाता है और मुख्यमंत्री के स्तर से फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का पूरा सम्मान दिया जाता है। भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान पुणे के निदेशक भूपेन्द्र कैंथोला ने कहा कि संस्थान द्वारा युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और बॉलीवुड तथा दक्षिण भारत से भी कई फिल्मकार उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आ रहें है। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान उत्तराखंड में फिल्मों से जुड़ी विधाओं पर कार्यशाला आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर सिंह, हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, कर्नाटक, हरियाणा, उड़ीसा, राजस्थान, गुजरात, नागालैण्ड, मिजोरम, दिल्ली आदि राज्यों के फिल्म विकास परिषद् के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने राज्यों की फिल्म नीति और एकल खिड़की व्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में एफ.एफ.ओ की अधिकारी सुनीता, लीना, कविता आदि उपस्थित थे

Leave A Comment