Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बच्चों की सुरक्षा को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग गंभीरः योगेंद्र खंडूड़ी

uk

देहरादून। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने कहा कि आयोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। बच्चों से संबंधित विभाग स्वयंसेवी संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि ‘‘कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन’’ और ‘‘बचपन बचाओ आंदोलन’’ उत्तराखंड में बच्चो की सुरक्षा के संदर्भ में हम जो प्रयास कर रहे हैं उसमें हमारा काफी सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए हम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्या्र्थी को बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए बहुत-बहुत धन्यावाद देते हैं।’’ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग’’,‘’बचपन बचाओ आंदोलन’’ और ‘’उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण’’ने राज्य में बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। नेशनल क्राइम रिकार्डस ब्यूरो ने साल 2016 की अपनी रिपोर्ट में राज्य को बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना था। पिछले छह सालों में उत्तराखंड में बच्चों के खिलाफ अपराधों में सात गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अन्य हिमालयी राज्यों के मुकाबले ज्यादा गंभीर है। वहीं, बच्चों से जुड़े अपराधों की सुनवाई के मामलों में राज्य की अदालतों की धीमी गति भी चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में दोषियों को सजा दिलाना मुश्किल होता है। बच्चे न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। ऐसे में बच्चों से जुड़े सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही बाल सुरक्षा नीति को साकार कर इसके क्रियान्वयन के लिए ठोस पहल की भी जरूरत है। ‘’द नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो’’ के आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में बच्चों के खिलाफ अपराधों का पंजीकरण तेजी से बढ़ रहा है। यह पंजीकरण 2015 की तुलना में 2016 में 6 प्रतिशत बढ़ा। यह राज्य के लोगों की बच्चों के खिलाफ अपराध या हिंसा को कम करने के बाबत उसकी जागरुकता को भी दिखाता है। इसमें राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उनकी काफी मदद कर रहा है और आगे भी इस दिशा में वह आगे काम करता रहेगा और यह उसकी गतिविधियों से पता चलता है। यहां यह भी उल्लेेखनीय है कि 2016 में बच्चों के खिलाफ अपराधों की सजा दर 77 प्रतिशत है जो कि पिछले साल की तुलना में काफी सराहनीय है।

Leave A Comment