Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बच्चों को चोरी कर बेचने वाला पकड़ा गया, जानिए खबर

 

हरिद्वार। हरिद्वार में छोटे बच्चों को चोरी कर बेचने वाला क्रूर मुस्ताक पकड़ा गया है। जून माह में गाजियाबाद से चोरी किए एक बच्चे के दोनों हाथों में छह-छह उंगली होने से जब सौदा नहीं हो रहा था तो क्रूर मुस्ताक ने दोनों हाथों की एक-एक उंगलियां कटवा दी। इससे बच्चे का सौदा भी हो गया और बच्चे की पहचान भी छिप गई। इस सनसनीखेज खुलासे से पुलिस भी दंग है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से चोरी किए डेढ़ साल के बच्चे के दोनों हाथों में छह-छह उंगलियां थीं। तस्कर मुस्ताक निवासी बदायूं हाल निवासी सिडकुल ने बच्चे को चोरी करने के बाद बदायूं में बेचने के लिए सौदा किया। लेकिन खरीदार ने बच्चे के दोनों हाथ में छह-छह उंगली देखने के बाद सौदे से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी मुस्ताक ने ऐसा कदम उठाया कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। क्रूर तस्कर ने बच्चे का सौदा करने के लिए उसके दोनों हाथों की एक-एक उंगली कटवा दी। इसके बाद बच्चे को बदायूं में दस हजार में बेच दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इसका खुलासा किया है। बच्चे की उंगलियां आरोपी ने कहां कटवाई और किसने काटी, इसको लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि मुस्ताक ने सितंबर माह में दूसरा बच्चा चोरी किया था। एएचटीयू के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने दिल्ली से चुराए गए बच्चे को देहरादून में 45 हजार में बेचा था। जबकि गाजियाबाद से बच्चे को चोरी कर बदायूं में करीब 10 हजार में ही सौदा कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई लोग बच्चा गोद तो लेना चाहते हैं, लेकिन गोद लेने से पहले बच्चे की पूरी जानकारी हासिल नहीं करते हैं। जिसका फायदा तस्कर उठाते हैं। वह आसानी से बच्चा चोरी करने के बाद उसे आगे बेच देते हैं। जिससे तस्कर के साथ ही बच्चा गोद लेने वाला भी अपराध में शामिल हो जाता है। आरोपी बेहद शातिर है। उसने अन्य कई लोगों को भी बच्चा गोद दिलाने के नाम पर कई-कई लाख रुपये वसूल रखे हैं। पुलिस का मानना है कि अगर आरोपी पकड़ में न आता तो वह कई और अन्य बच्चों को भी चोरी करने की घटना को अंजाम दे सकता था। देशभर में पूर्व में हुई बच्चा चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मुस्ताक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। अगर उक्त आरोपी ने किसी भी अन्य क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस उसकी फोटो से मिलान कर पहचान कर सकेगी।

Leave A Comment