Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बरसात से खराब होने वाली सड़को की मरम्मत जल्द हो : रावत

baithakमुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुद्धवार को सचिवालय में सभी डीएम, डीएफओं व कन्जरवेटरों से वीडि़यों कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधीन बनने वाली सड़को के भूमि हस्तान्तरण के प्रस्तावों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री  रावत ने लम्बित प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के लिये अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी व पौड़ी में 15 सितम्बर तक सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश अपर प्रमुख वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी फाॅरेस्ट क्लीयरेंस एस.टी.एस लेप्चा को दिये, इस बैठक में प्रशासन वन एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे इसके निर्देश भी उन्होने जिलाधिकारियों को दिये। उन्होने जनपदवार वन भूमि हस्तान्तरण के आनलाइन प्रस्तावों व सैद्धान्तिक विधिवत स्वीकृतियों की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रमुख वन संरक्षक को निर्देश दिये कि इस सम्बंध में यदि कोई कठिनाई हो तो उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। उन्होने कहा कि नोडल आफिसर को यदि मानव संसाधनों की आवश्यकता हो तो इसकी भी व्यवस्था की जाय। उन्होने कन्जरवेटरों से भी अपेक्षा कि की वे अपने स्तर पर भी बैठके आयोजित कर कार्यो में तेजी लायें। उन्होने निर्देश दिये कि 30 सितम्बर तक वन भूमि हस्तान्तरण के सभी प्रस्तावों पर कार्यवाही पूर्ण कर 15 अक्टूबर तक डीपीआर तैयार हो जाय ताकि 1 नवम्बर से इन सड़को पर निर्माण प्रारम्भ हो सके। उन्होने बरसात के कारण खराब होने वाली सड़को की मरम्मत भी 20 अक्टूबर तक सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री  रावत ने वीडियों कांफ्रेसिंग के दौरान सभी जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वे अपने जनपद में प्रत्येक शनिवार को अपराहन 4 बजे तथा सोमवार को 12 बजे सभी विभागीय कार्यालयाध्यक्षों की बैठक बुलाये तथा सोमवार को विभागों की हाजिरी रजिस्टर की जांच करने के साथ ही यह सुनिश्चित करे कि कोई अधिकारी बिना अनुमति के अपने कार्यालय से अनुपस्थित तो नही है। सप्ताह के अन्त में अधिकारियों के कार्यालय में न मिलने की शिकायत मिलने पर उन्होने यह निर्देश दिये। उन्होने इन आदेशों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी विभागीय कार्यालयाध्यक्षों के माध्यम से अपने अधीनस्थों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करायेंगे।

Leave A Comment