Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



बारातघर में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत

देहरादून। हल्द्वानी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बीती देर रात एक विवाह समारोह स्थल के बाहर हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जिनमें से एक दुर्घटना करने वाली गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है। दो घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में दो युवक दुल्हन के रिश्तेदार बताए जाते हैं। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पर रुद्राक्षी बैंक्वेट हॉल में हल्द्वानी के पूर्व तहसीलदार की बेटी की शादी थी। बीती देर रात तकरीबन एक बजे कुछ बाराती और बैंक्वेट हॉल का गार्ड बाहर खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने बैंक्वेट हॉल की दीवार पर टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक गार्ड और दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार दूसरी कार में बैठकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है और भागे हुए युवकों की तलाश कर रही है। दिल्ली के लाजपत नगर निवासी रितेश की शादी हल्द्वानी की रुचि के साथ तय हुई थी। मंगलवार शाम रितेश की बरात रुद्राक्षी बैंक्वेट हॉल में आई थी। अंदर शादी हो रही थी। इधर विवाह कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़े थे।इसी बीच, हल्द्वानी की ओर से तेज रफ्तार आई-20 कार संख्या यूके 04 यू 2384 ने इन लोगों को कुचल दिया। लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक दूसरी कार में बैठकर भाग निकले। खौफनाक हादसे से सहमे बरातियों ने किसी तरह घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने डफरिन लॉज तल्लीताल, नैनीताल के रहने वाले आशीष कुमार (22), बालावाला देहरादून निवासी आदर्श उर्फ अंशुल और बैंक्वेट हॉल के गार्ड धर्मपाल मौर्या तीन नंबर नीलांचल कालोनी हल्द्वानी को मृत घोषित कर दिया। कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड निवासी प्रदीप लोशाली और देहरादून बालावाला निवासी अनुज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर चैकी इंचार्ज टीपी नगर सुशील कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना में प्रयुक्त कार कब्जे में लेकर कार में सवार रहे लोगों की तलाश में जुट गए हैं।

Leave A Comment