Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी से मिले आप कार्यकर्ता

AAP

देहरादून। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजधानी में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी को एक ज्ञापन सौंपा और कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त किये जाने की मांग की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। पुलिस महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में विगत दिनों राजधानी देहरादून में घटित अपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की गई है, ताकि आम जनता एक भय मुक्त वातावरण में जी सके। आम आदमी पार्टी ने अपने ञापन में कहा है कि जिस प्रकार विगत दिनों शराब माफियाओं के गुंडों द्वारा ईटीवी के रिपोर्टर अवनीश पाल पर जानलेवा हमला किया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है, उससे कानून-व्यवस्था पर सवालिया चिन्ह खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि उसी प्रकार रजनी रावत द्वारा ट्रांसजेंडर अजय पाल की जिस निर्मम तरीके से पिटाई की गयी है, वह भी राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिये एक माखौल है, नवीनतम प्रकरण में भाजपा नेता विश्वास डाबर द्वारा उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाने वाले बिल्डर अनुज सिंघल को जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। उनका कहना है कि इन सब घटनाओं से यह विदित हो रहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में कानून और पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है और शायद पुलिस-प्रशासन राजनैतिक दबाव के कारण त्वरित सख्त कार्यवाही करने से बच रहा है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने अपने ञापन में मांग की है कि पुलिस प्रशासन बिना किसी राजनैतिक दबाव, राजनैतिक संरक्षण व बिना किसी भेदभाव के आपराधिक कृत्यों में लिप्त व आम जनमानस के मन भय उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटे ताकि जनता के दिल में पुलिस-प्रशासन, कानून-व्यवस्था व न्याय-व्यवस्था के प्रति विश्वास उत्पन्न हो और वह खुद को सुरक्षित महसूस करें। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने इन मामले को गंभीरता लेते हुए शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबाबू पाँडे व नसीम राव, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी , अशोक सेमवाल, नवीन पिरशाली, विनोद बजाज, सरिता गिरी, विनय राना, अरविंद आर्य उपस्थित थे।

Leave A Comment