Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



बेटी का जन्म होना भी बेटे के समानः शशि सिंह

रुद्रप्रयाग | बाल विकास विभाग की ओर से आपकी बेटी, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय इण्टर काॅलेज पित्रधार में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मिर्ची व केले खाने की प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य से संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं, स्कूली बच्चों के साथ ही पुरूषों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं व स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह ने कहा कि बेटी का जन्म होना भी बेटे के जन्म के समान है। हमें बेटियों के संरक्षण के लिए किसी नियत तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता नहीं है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां बेटिया नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऊषा घिल्डियाल ने कहा कि हमें बेटी के जन्म को जश्न की तरह मनाना चाहिए। बेटी हर घर का अभिमान व बेटियों से ही घर में रौनक होती है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि बेटी को सभी अधिकार मिले और वह भी बेटों के समान अपना जीवन जी सकें। कई बार देखा जाता है कि एक महिला द्वारा ही अपनी कोख में पल रही बच्ची की हत्या की जाती है, जो कि बेहद निंदनीय है। इस दौरान प्रधानाचार्य जीआईसी पित्रधार की अध्यक्षता में पन्द्रह सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें गांव की महिला सदस्य हैं। समिति क्षेत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढाओं अभियान जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में सभी अभिभावकों को प्रतिभाग कराने की बात कही गई। ग्रामीण महिलाओं का मानना है कि लड़का व लड़की दोनों एक समान है। इस अवसर बाल विकास विभाग ने विद्यालय में 12वीं व 10वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को पन्द्रह सौ रूपये का चैक देकर सम्मानित किया। कक्षा 12वीं में वैशाली व 10वीं में शिवानी द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त किए गए हैं। आपकी बेटी, आपके द्वार कार्यक्रम में पहल संस्था चिरबटिया की बेटियों ने कन्या भू्रण हत्या पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि लड़का व लड़की दोनो समान हैं। दोनों का समान पालन पोषण, शिक्षा व अन्य सुविधायें दी जानी चाहिए जिससे दोनों की आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं के बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती व देश के विकास में दोनों की ही भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जीआईसी भगत सिंह चैहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, शिक्षक जयपाल नेगी, डाॅ शकिब, डाॅ शिवानी सहित अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे व ग्रामीण महिलायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बबलेश रानी चैहान ने किया।

Arun Kumar Yadav

रुद्रप्रयाग | बाल विकास विभाग की ओर से आपकी बेटी, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय इण्टर काॅलेज पित्रधार में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मिर्ची व केले खाने की प्रतियोगिता, महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य से संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं, स्कूली बच्चों के साथ ही पुरूषों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं व स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी शशि सिंह ने कहा कि बेटी का जन्म होना भी बेटे के जन्म के समान है। हमें बेटियों के संरक्षण के लिए किसी नियत तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता नहीं है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां बेटिया नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऊषा घिल्डियाल ने कहा कि हमें बेटी के जन्म को जश्न की तरह मनाना चाहिए। बेटी हर घर का अभिमान व बेटियों से ही घर में रौनक होती है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि बेटी को सभी अधिकार मिले और वह भी बेटों के समान अपना जीवन जी सकें। कई बार देखा जाता है कि एक महिला द्वारा ही अपनी कोख में पल रही बच्ची की हत्या की जाती है, जो कि बेहद निंदनीय है। इस दौरान प्रधानाचार्य जीआईसी पित्रधार की अध्यक्षता में पन्द्रह सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें गांव की महिला सदस्य हैं। समिति क्षेत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढाओं अभियान जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में सभी अभिभावकों को प्रतिभाग कराने की बात कही गई। ग्रामीण महिलाओं का मानना है कि लड़का व लड़की दोनों एक समान है। इस अवसर बाल विकास विभाग ने विद्यालय में 12वीं व 10वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को पन्द्रह सौ रूपये का चैक देकर सम्मानित किया। कक्षा 12वीं में वैशाली व 10वीं में शिवानी द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त किए गए हैं। आपकी बेटी, आपके द्वार कार्यक्रम में पहल संस्था चिरबटिया की बेटियों ने कन्या भू्रण हत्या पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि लड़का व लड़की दोनो समान हैं। दोनों का समान पालन पोषण, शिक्षा व अन्य सुविधायें दी जानी चाहिए जिससे दोनों की आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं के बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती व देश के विकास में दोनों की ही भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जीआईसी भगत सिंह चैहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, शिक्षक जयपाल नेगी, डाॅ शकिब, डाॅ शिवानी सहित अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे व ग्रामीण महिलायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बबलेश रानी चैहान ने किया।

Leave A Comment