Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



बेरोजगारी को लेकर हरीश रावत का उपवास

देहरादून । बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने आवास पर ही उपवास पर बैठे।
कांग्रेस भवन में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। कोरोना संकट के दौरान जो प्रवासी अपने घरों को लौट कर आये हैं उन लोगों के लिए भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। जिसकी वजह से प्रवासियों के सामने भी रोजीकृरोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन लोगो को फिर से रोजगार की तलाश में रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
उन्हेांने कहा कि मुख्यमंत्री को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। यदि वे रोजगार देने में सक्षम नहीं है तो उन्हें कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके साथ धरने पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कमलेश रमन, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी आदि बैठे। उधर अपने आवास पर उपवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि रोजगार को लेकर सरकार के पास सामूहिक समझ नहीं है कहा कि वे काफी समय से रोजगार का मुद्दा उठा रहे हैं। सरकार को बेरोजगारों के लिए तत्काल विचार करने की आवश्यकता है। साढ़े तीन वर्षों में राज्य में रोजगार हाशिए पर चला गया है। पद खाली हैं लेकिन इन पदों को भरने के लिए भर्तियां नहीं खोली जा रही हैं। वहीं पंजाब में प्रभारी की जिम्मेदारी दिए जाने पर रावत ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी से खुश हैं। पहले मुझे असम की जिम्मेदारी दी गई थी। अब पंजाब जैसी धरती में पंजाब कांग्रेस के साथ काम करना काफी महत्वपूर्ण है।

Leave A Comment