Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



बैंक शाखाओं में कार्य का समय 10 बजे से 4 बजे तक

banking

भोजनावकाश आधा घंटे का, लेकिन काउंटर खुला रखने का प्रावधान

देहरादून । विभिन्न बैंक शाखाओं के कर्मचारी 2 बजे के बाद नकद लेन-देन तथा कार्य करने में टाल-मटोल करते देखे जाते हैै। कुछ बैंक काउंटर तो भोजनावकाश के बहानेे लम्बे समय तक बन्द कर दिये जाते है जबकि यह स्पष्ट नियमों का उल्लंघन तथा उपभोक्ता सेवा में कमी है। उक्त खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को प्रमुख बैंकों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा विभिन्न प्रमुख बैंकों के लोेक सूचना अधिकारियोें सेे बैंक शाखाओं में कार्य का समय, भोजनावकाश का समय तथा भोजनावकाश में कार्यों की वैकल्पिक व्यवस्था, जी.एस.टी. आयकर तथा नकद जमा व निकासी का समय तथा चैैक जमा की रसीद देनेे के सम्बन्ध में सूचना मांगी। इसके उत्तर में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, ओरिएण्टल बैंक, कामर्स, इलाहाबाद बैंक, बैंक आॅफ इंडिया के लोक सूचना अधिकारियों ने सूचना उपलब्ध करायी हैै। श्री नदीम कोे उपलब्ध सूचना के अनुसार बैंक शाखाओं में नकद लेन, देन, टैक्स जमा सहित ग्रहकों के सभी कार्य करने का समय 10 बजे से 4 बजे तक हैै। कर्मचारियों के लिये भोजनावकाश  का समय केवल आधे घंटे का है। परन्तुु विभिन्न बैंकों में इस अवधि में भी वैैकल्पिक व्यवस्था करके काउंटर खुला रखना तथा ग्राहकों के कार्य करने का प्रावधान है। ओरिएण्टल बैंक आॅफ कामर्स के मण्डल कार्यालय हल्द्वानी के लोक सूचना अधिकारी पंकज शाह के कार्य समय के सम्बन्ध में विवरण के अनुसार बैंक कर्मचारियोें को 10 बजे से 4 बजे तक (नकद व गैर नकदी कार्य) ग्राहकोें को उपलब्ध कराने की तैयारी करने के लिये बैंक शाखा मेें 9ः45 पर पहुंच जाना चाहिये। 4 बजे तक बैैंक शाखा में प्रवेेश कर चुकेे ग्राहकों का कार्य 4ः45 तक किया जाना चाहियेे। भोजनावकाश कर्मचारियोें के लिये आधेे घंटेे का होेगा लेकिन इसे बारी-बारी सेे लिया जायेगा और बैंक काउंटर खुले रखेे जायेंगे तथा ग्राहकोें को बैंक सेवायेें 10 बजेे सेे 4 बजेे तक प्रदान की जायेेगी। बैंक आॅफ बड़ौदा के लोेक सूचना अधिकारी नेे भी 10 से 4 बजेे तक अबाध्य बैंक सेेवायें देने का प्रावधान सूचित किया हैै। इलाहाबाद बैंक तथा बैंक आॅफ इंडिया के लोक सूचनाधिकारियोें ने भोजनावकाश के समय में भी ग्राहकों को किसी न किसी कर्मचारी के माध्यम से सेवायें देना बताया हैै। भारतीय स्टेट बैैंक के लोक सूचनाधिकारी ने नकद लेन-देन सहित बैंक शाखाओं में कार्य का समय 10 बजे से 4 बजे तक बताया है इस अवधि में आधे घंटे का भोजनावकाश सूचित किया हैै लेकिन इस दौरान शाखा में कोई एक काउंटर चालू अवस्था में रहना बताया है। सभी बैंकों ने कार्य समय के बोर्ड लगे होना तथा चैैक क्लेक्शन के लिये काउंटर पर जमा करने पर कर्मचारी द्वारा रसीद देना सूचित किया हैै।श्री नदीम ने बताया कि यदि कोई बैंक कर्मचारी निर्धारित बैंक समय में नकद लेन-देन, टैक्स जमा सहित किसी बैंकिंग कार्य से इंकार करता हैै तो यह उपभोक्ता सेवा में कमी का स्पष्ट मामला हैै। इसकी जहां सम्बन्धित बैंक के उच्च अधिकारियोें को शिकायत की जा सकती है, वहीं बैकिंग लोकपाल तथा उपभोक्ता फोरम की भी शरण ली जा सकती है।

Leave A Comment