Breaking News:

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 183.71 करोड़ की धनराशि, जानिए खबर -

Tuesday, January 20, 2026

40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र -

Tuesday, January 20, 2026

गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत -

Tuesday, January 20, 2026

जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन -

Tuesday, January 20, 2026

बिना किसी कोचिंग कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर बने अधिकारी -

Tuesday, January 20, 2026

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025



भारतीय वन्य जीव संस्थान का दल पहुंचा परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में भारतीय वन्य जीव संस्थान के 30 से अधिक सदस्यों के दल ने सहभाग किया। वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर पर्यावरण, जल एंव वन्य जीव संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की। विश्व स्तर पर शुद्ध जल की आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया तथा सभी सदस्यों ने परमार्थ निकेतन की विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया।  स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने बाल दिवस पर देश के नौनिहालों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि बच्चों को कंपिटीशन नहीं कम्पेशन सिखायें। बच्चे केवल किसी एक परिवार का प्रतिनिधित्व नहीं करते बल्कि राष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी करते है वे राष्ट्र का गौरव है। बच्चे संस्कारशील और मजबूत होंगे तो राष्ट्रीय इमारत को मजबूत बनायेंगे। भारतीय वन्य जीव संस्थान से आये वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुये स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि जंगली जीवन का धरा के ईको सिस्टम को बनायें रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने कहा कि हिमालय ने वर्षों से भारत की संस्कृति और सभ्यताओं को सहेज कर रखा है अब समय आ गया है कि हम हिमालय को और उसकी संस्कृति को संरक्षित करने में अपना योगदान प्रदान करें। स्वामी जी ने कहा कि हिमालय, हमारे पहाड़ और नदियां ने हमें केवल जीवन ही नहीं दिया बल्कि हिमालय जैसा जीवन जीने का हौसला और गंगा जैसी पवित्रता हमें प्रदान की है। इसने साहित्यकारों को सृजन, संगीतकारों को सरगम और संतों को शिवत्व प्रदान किया है। हिमालय पर्वत के रूप में शोभायमान ही नहीं रहा और न ही भारत माता का मुकूट बना बैठा रहा बल्कि यह भारत की ढ़ाल बनकर सदियों से हमारी रक्षा के लिये तैनात है और गंगा ने प्रत्येक भारतीय के हृदय में आध्यात्मिक आस्था का संचार किया है। अब समय आ गया है कि भारत की तकनीक का उपयोग विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिये लगाया जाये तभी हम सुरक्षित और सतत विकास की दिशा में बढ़ सकते है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती जी, स्वामिनी आदित्यनन्दा जी और नन्दिनी त्रिपाठी जी के साथ भारतीय वन्य जीव संस्थान के 30 से अधिक वैज्ञानिकों ने विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया और वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान करने तथा एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया।

Leave A Comment