Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



भारतीय संस्कृति यज्ञ की संस्कृति , जानिए खबर

हरिद्वार। मंगलमय परिवार हरिद्वार के द्वारा फाल्गुन पूर्णिमा (होली) के पावन पर्व पर परिवारों की सुख, समृद्धि एवं शान्ति हेतु सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध श्रीरामकथा वाचक पूज्य संत विजय कौशल महाराज एवं आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के पावन सांनिध्य में स्थानीय गौतम फार्म में किया। इस मौके पर संत विजय कौशल महाराज ने परिवार में मंगल कैसे रहे बताया कि पूर्णिमा और अमावस्या को एक छोटा सा हवन करना चाहिए। भारतीय संस्कृति यज्ञ की संस्कृति है, इस हवन का पूजा या कर्मकाण्ड से कोई सम्बन्ध नहीं है, इससे शायद आपको स्वर्ग भी नहीं मिलेगा लेकिन इसको करने से घर स्वर्ग जैसा हो जाएगा ऐसा मेरा विश्वास है और अनुभव भी। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा और अमावस्या का चयन हमने इसलिए किया है कि पूर्णिमा देवताओं का दिन माना गया है और अमावस्या पितरों का दिन है, पितरों के आशीर्वाद से घर में संतान और सम्पत्ति आती है और देवताओं के आशीर्वाद से घर के संकट मिटते हैं और घर मंगलमय होता है। जिन घरों में यज्ञ का धुआं उठता हुआ दिखाई देता है, देवताओं और ऋषि-मुनियों की चेतना उसी घर में उतर आती है। पूज्य संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि शुभ कार्य का शुभ एवं अशुभ का अशुभ फल मिलता है। कुछ लोग सोचते हैं कि पुण्य करने से पाप कट जाते हैं लेकिन ऐसा नही है, धर्म करने से धर्म बढ़ता है लेकिन अशुभ फल कटता नहीं है, अन्जाने में पाप सिर्फ एक बार होता है बार-बार नहीं, एक बार किया हुआ पाप व्यक्ति को अन्तिम समय तक याद रहता है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जैसे शरीर में नाभि केन्द्र का महत्व है उसी प्रकार संसार में मनुष्य के जीवन में यज्ञ का स्थान है इसलिए इस केन्द्र में सभी को आना  पडे़गा। उन्होंने कहा कि वेदों में गायत्री मंत्र को महामंत्र  और यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म कहा कहा गया है इसलिए यज्ञ की परम्परा को जीवित रखना चाहिए। कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया में तीन लाख बीस हजार प्रकार के वायरस का आंकलन है। लेकिन विविध प्रकार की सामग्री द्वारा यज्ञ करने पर कई प्रकार के वायरस को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई देश वायरस को युघ्द्ध लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं। इस मौके पर कुलपति गुरूकुल कांगडी विव. डाॅ. रूप किशोर शास्त्री, डाॅ. महावीर अग्रवाल प्रतिकुलपति पतंजलि वि.व., अ.भा. व्यस्था प्रमुख अनिल ओक, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, जिला संघ चालक कुंवर रोहिताश्व, विभाग प्रचारक शरद, प्रदेश निरीक्षक विद्याभारती डाॅ. विजयपाल सिंह, आईपीएस जुगुलकिशोर तिवारी, अपर मेलाधिकारी डाॅ. ललितनारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त के.के. मिश्रा, जिलपूर्ति अधिकारी वाराणसी दीपक वाष्र्णेय, अविनाश ओहरी, रमेश उपाध्याय, विमल कुमार, डॉ. विनोद आर्य, डॉॅ. जितेन्द्र सिंह, बृजभूषण विद्यार्थी, अनिल गुप्ता, सारिका शर्मा, संगीता गुप्ता, संदीप कपूर, पं. बालकृष्ण शास्त्री, डॉ. अश्विनी चैहान, रविन्द्र सिंघल, निशान्त कौशिक, रामचन्द्र पाण्डेय, नरेश मनचन्दा, आशीष वंशल, अन्जु जोशी, सोहनवीर राणा, सुशांत पाल, हरीश कुमार, हिमांशु चोपडा, मनोज गौतम, ताराचन्द विरमानी, ललित मिश्रा सहित सैकडों की संखया में मंगलमय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Comment