Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



भारती एक्सा एवं एयरटेल पेमेंट बैंक में गठजोड़, जानिये खबर

air

देहरादून। भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सरकार की इंश्योरेंस योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) प्रदान करने के लिए अपनी तरह के पहले गठबंधन की घोषणा की है। इस इंश्योरेंस योजना का उद्देश्य बीमारहित विशाल जनसमूह को लाईफ इंश्योरेंस के फायदे पहुंचाकर देश में वित्तीय समावेशन लाना है। भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) केवल 330 रु. प्रतिवर्ष के छोटे प्रीमियम पर 2 लाख रु. तक का लाईफ इंश्योरेंस पेश करता है। यह 18 से 50 वर्ष की आयु के बीच के सभी वर्तमान एवं नए एयरटेल पेमेंट्स बैंक सेविंग्स बैंक खाताधारकों के द्वारा खरीदा जा सकता है। यह पॉलिसी खरीदे जाने की प्रक्रिया सुरक्षित, पेपरलेस और पूरी तरह डिजिटल है, जिससे ग्राहकों को काफी सुविधा हो जाती है। टाईअप के अनुसार, पीएमजेजेबीवाई प्रारंभ में पूरे देश में 100,000 एयरटेल पेमेंट्स बैंक – बैंकिंग प्वाईंट्स पर उपलब्ध होगी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक धीरे धीरे इसकी उपलब्धता 500,000 से अधिक बैंकिंग प्वाईंट्स तक सुनिश्चित करेगा ताकि यह उत्पाद देश के दूरदराज के कोनों तक पहुंच सके। सामरिक गठबंधन के बारे में, श्री अनुब्रता बिस्वास, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, ‘‘एयरटेल पेमेंट्स बैंक का अद्वितीय वितरण नेटवर्क वित्तीय समावेशन को 190 मिलियन अंडरइंश्योर्ड भारतीयों तक पहुंचाएगा। भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस के साथ यह सहयोग सहजता, पारदर्शिता और आसान उपयोग के प्रमुख मूल्यों के साथ सार्थक ग्राहक संबंध विकसित करने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ श्री विकास सेठ, चीफ एक्ज़िक्यूटिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस ने कहा, ‘‘हम एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ हाथ मिलाकर बहुत खुश हैं। यह संबंध सर्विस एक्सिलेंस एवं ग्राहकों के विश्वास के सामान्य सिद्धांत पर निर्मित है। यह भारत को इंश्योर करने की हमारी यात्रा की दिशा में पहला कदम है। हम एयरटेल पेमेंट्स बैंक के विस्तृत एवं प्रोडक्टिव नेटवर्क के द्वारा किफायती लाईफ इंश्योरेंस हर घर में पहुंचाना चाहते हैं।’’ श्री सेठ ने कहा कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ गठबंधन भारती एक्सा लाइफ के बहुचैनल वितरण व भारत भर में इसकी पहुंच की रणनीति को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ हमारे सहयोग के माध्यम से हम अधिक बीमा उत्पाद पेश करने की योजना बना रहे हैं जो देश के लिए बीमा समावेशन और विस्तार में सुधार करेंगे।

Leave A Comment