Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



मंत्री न बनाए जाने से आहत हैं भाजपा के यह विधायक, जानिए खबर

 

देहरादून। अगर सपना हो सीएम बनने का और मंत्री भी न बनाया जाए। या फिर उम्मीद हो यह कि पिछली बार मंत्री नहीं बनाया कोई बात नहीं इस बार तो मंत्री बनाया ही जा सकता है और इस बार भी किनारे कर दिया अथवा पहले मंत्री थे तो अब क्यों नहीं मंत्री बनाया जाएगा लेकिन पत्ता साफ कर दिया जाए तो झटका तो लगेगा ही और मलाल होना भी स्वाभाविक है। नई सरकार के गठन के बाद भाजपा के कई बड़े-बड़े चेहरों की रंगत उड़ गई है क्योंकि उन्हें मंत्री न बनाए जाने से बड़ी निराशा हुई है। इस निराशा में उन्हें परेशानी इस बेबसी ने और भी अधिक बढ़ा दी है कि वह कुछ कह भी नहीं सकते। अपने रुसवा होने का दर्द वह कह भी नहीं पा रहे हैं और इस दर्द को सह भी नहीं पा रहे हैं। उनके अपने और नजदीकी लोग उन्हें समझा रहे हैं कि अभी भी उम्मीद बरकरार है इसलिए हताश न हो तीन मंत्री पद ही खाली नहीं है पार्टी के पिटारे में बहुत कुछ विशेष है हो सकता है कि उन्हें कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाए। लेकिन यह कहकर कि अब जो होना था हो चुका पछताने से कुछ हासिल होने वाला नहीं उनके जले पर नमक भी छिड़कने का काम किया जा रहा है।
पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रहे मदन कौशिक जिन्हें चुनाव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंप दी गई थी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए साथ ही अब प्रदेश अध्यक्ष के भी बदले जाने की चर्चाओं के बीच वह हैरान परेशान हैं। मगर दर्दे बंया की स्थिति में नहीं है और कह रहे हैं कि कोई नाराजगी नहीं है। बात बिशन सिंह चुफाल की हो या बंशीधर भगत की राजनीति के इस मुकाम पर यह दिन भी देखने पड़ेंगे इसे लेकर हैरान परेशान हैं। विधायक खजान दास और उमेश शर्मा काऊ तथा विनोद चमोली का मंत्री न बन पाने की हसरतों को भी करारा झटका लगा है। पूर्व मंत्री अरविंद पांडे भी मंत्री न बनाए जाने से निराश हैं। दोकृदो, चारकृचार बार चुनाव जीत कर भी मंत्री न बन पाने वाले विधायकों की फेहरिस्त काफी लंबी है। भले ही वह जानते हैं कि सिर्फ 11 विधायकों को ही मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन आशा और उम्मीदों पर ही जीवन चलता है। भाजपा के यह नेता अपनी स्थिति को भी जानते समझते हैं उन्हें पता है कि विरोध किया तो फिर वह भी नहीं मिलेगा जो मिल सकता है। इसलिए अनुशासन का लबादा ओढ़कर कर्मठ कार्यकर्ता बने रहने में ही भलाई है और वही सब कर भी रहे हैं।

Leave A Comment