Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



महाकुम्भ के लिए हरिद्वार में रेल सुविधाओं का हो विस्तार

cm

नई दिल्ली | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए बताया कि सोमवार को उन्होंने दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवासन व शहरी विकास मंत्रालय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट कर राज्य से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से आगामी महाकुम्भ के दृष्टिगत हरिद्वार में रेल सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया है कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर काफी भीड होने से यहां पर खतरे की आशंका बनी रहती है, अतः हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही ज्वालापुर व मोतीचूर रेलवे स्टेशनों और अधिक विकसित किया जाना जरूरी है। इस पर रेल मंत्री ने अधिकारियों को अविलम्ब डी0पी0आर0 तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही रेल मंत्री ने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण की डी0पी0आर0 भी दो माह में तैयार करने के निर्देश दिये हैं। अभी लक्सर से हरिद्वार के मध्य यह कार्य चल रहा है। लक्सर से देहरादून तक रेल लाइन के दोहरीकरण से शताब्दी जैसी अन्य गाडियों का आवागमन और बढ़ सकेगा तथा अधिक कोच वाली गाडियों की संख्या भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय आवास एवं नगर विकास मंत्री से भेंट के दौरान आग्रह किया कि हरिद्वार महाकुम्भ के लिये 5000 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने के साथ ही हरिद्वार में स्थान की कमी के दृष्टिगत इंटीग्रेटेड कमाण्ड कन्ट्रोल यूनिट की व्यवस्था करने की भी अपेक्षा की है, ताकि तकनीकि दक्षता के साथ कुम्भ में आने वाले 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के लिये आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को स्मार्टसिटी बनाये जाने का भी अनुरोध उन्होंने केन्द्रीय नगर विकास मंत्री से किया है। प्रयागराज सहित अन्य कुम्भ वाले क्षेत्र स्मार्ट सिटी में पहले से ही चयनित है। इससे भी हरिद्वार में आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव होने के कारण राज्य में संचालित योजनाओं में गति आयी है। पहले योजनाओं की स्वीकृति में वर्षों लग जाते थे। प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण को विकास से जोड़ा है। उत्तराखण्ड के लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक है। स्थानीय लोगों ने इसे संरक्षित किया है। यहां का जीवन वनाधारित रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक जलश्रोतों को संरक्षित करने के लिये प्रयास किये जा रहे है। नीति आयोग ने भी जल संवर्धन को प्रमुखता दी है। इस पर दीर्घकालिक सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास हे कि जो योजनाये बने वे सस्टिनेबल हो। प्राकृतिक जल स्त्रोतो की निरन्तरता बनी रहे। इसे डीपीआर में सम्मिलित किया जा रहा है। इस दिशा में दीर्घकालिक सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वेस्ट को बेस्ट में बदलने का हमारा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से उन्होंने 5 हेक्टेयर तक वन भूमि हस्तान्तरण का अधिकार राज्य सरकार को देने की मांग की है। साथ ही 1000 मीटर से उपर पुराने वृझों के पातन तथा उनके स्थान पर नये पेड़ लगाने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है। एफआरआई ने भी माना है कि पुराने पेड़ों को हटाकर नये पेड़ लगाने से जंगलों को बढ़ाने में मदद ही मिलती है। देहरादून हवाई अड्डे के विस्तार के सम्बन्ध में भी उनकी केन्द्रीय मंत्री से वार्ता हुई है। जबकि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का विस्तार में आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की।

Leave A Comment