Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में आत्म जाग्रति के महत्व को किया उजागर

 

देहरादून। ज्ञान बीज को रोपित करने व भक्त हृदयों को दृढ़ संकल्पित और ऊर्जान्वित करने के लिए आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से दिव्य धाम आश्रम, नई दिल्ली में मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर बार की भांति इस बार भी यह मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम सत्य पथ के पथिकों के लिए व ईश्वर-जिज्ञासुओं के लिए अमृत तुल्य सिद्ध हुआ। ब्रह्मज्ञानी साधकों ने मंत्रोच्चारण से उत्पन्न दिव्य-स्पंदन ने संपूर्ण वातावरण को शुद्ध कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुदेव के ब्रह्मज्ञानी प्रचारक शिष्यों ने भक्ति पथ के गूढ़ तथ्यों पर आधारित विवेकपूर्ण प्रवचन दिए व भक्ति भजनों की सुंदर श्रृंखला प्रस्तुत की। सत्संग विचारों के माध्यम से सृजन साधकों को गुरु की अपेक्षाओं को समझने व गुरु कृपा द्वारा प्राप्त दिव्य अनुभूतियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने की प्रेरणा मिली। आज आशुतोष महाराज भी जन जन को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मिक स्तर पर जागृत कर रहे हैं। समाज के प्रति जो उनके कर्तव्य हैं, उन्हें पूरा करने के लिए सजग बना रहे हैं। सत्संग विचारों के माध्यम से साधक शिष्यों का आवाहन भी किया गया कि वो ब्रह्मज्ञान के प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़ कर सहयोग दें। आशुतोष महाराज कहते हैं- जो सो रहा है वह कलियुग है, जो जाग रहा है वह द्वापरयुग है, जो उठकर खड़ा हो गया है वह त्रेतायुग है और जो निरंतर आगे बढ़ रहा है वह सतयुग है! इसलिए सदैव अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहो क्योंकि सत्य व ईश्वर जिनके साथ है, उन्हें लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।

Leave A Comment