Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



मुख्यमंत्री की पुस्तक “मनसा वाचा कर्मणा, उत्तराखण्ड उत्कर्ष’’ का राज्यपाल ने किया विमोचन

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) | राज्यपाल डाॅ.कृष्णकांत पाल ने विधानसभा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा लिखित पुस्तक ’’मनसा वाचा कर्मणा, उत्तराखण्ड उत्कर्ष’’ का विमोचन किया। राज्यपाल डाॅ.पाल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को उनके अनुभवों पर आधारित एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, लक्ष्यों और उपलब्धियों को लेखन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी। पुस्तक विमोचन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृद्येश सहित कैबिनेट मंत्रियों, विधायकगणों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उनकी पुस्तक के लिये बधाई दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ’’मनसा वाचा कर्मणा, उत्तराखण्ड उत्कर्ष’’ मेरे भाषणों का संकलन है। पिछले एक वर्ष में हमारी सरकार ने मन, वाणी एवं कर्म से राज्य के समग्र विकास के लिये ईमानदार पहल की है। इस संकलन में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, लक्ष्यों और उपलब्धियों को अपने शब्दों में पिरोने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से वार्तालाप कर अपने अनुभवों को इस पुस्तक में संकलित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मैंने जौ देखा है, महसूस किया है, उसे सामने लाने का प्रयास किया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक, किसान से लेकर मजदूर तक, पर्यटन से लेकर पलायन रोकने तक हर क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जा रहा है। ईमानदारी और पारदर्शिता राज्य सरकार के दो सबसे बडे मापदंड है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के न्यू इंडिया के विजन को संकल्प मानकर नया व उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की 60 पृष्ठों की पुस्तक ’’मनसा वाचा कर्मणा, उत्तराखण्ड उत्कर्ष’’ में 18 वर्ष का युवा उत्तराखण्ड, कड़े फैसलों से संवरेगा उत्तराखण्ड, हमारा संकल्प-भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड, हमारा सपना, स्वस्थ, शिक्षित उत्तराखण्ड अपना, डबल इंजन से दौड़ता उत्तराखण्ड: अटल जी ने बनाया है मोदी जी संवार रहे हैं, खुशहाल होता देवभूमि का अन्नदाता, सगंध फार्मिंग को अपनाएं, बंजर भूमि को उपजाऊ बनाएं, सशक्त नारी, सशक्त उत्तराखण्ड, योग, आध्यात्म और एडवेंचर का संगम: देवभूमि उत्तराखण्ड, हमारे लक्ष्य: विजन 2020, हमारी संस्कृति और सभ्यता का उद्गम स्थल हिमालय, फैशन का राष्ट्रीय चिन्ह् बनता खादी, पुलिस की नई चुनौतियां-सुरक्षा, सामाजिक सरोकारिता ओर स्वच्छता, अपील का असर, रिवर्स माइग्रेशन की पहल शुरू एवं देववाणी संस्कृत का महत्व विषयों का संकलन किया गया है।

Leave A Comment