Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने की शिष्टाचार भेंट

uk 2018

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  रामकृपाल यादव ने शिष्टाचार भेंट की। केन्द्रीय राज्यमंत्री यादव ने राज्य में ग्रामीण विकास से सम्बन्धित संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों के निराकरण से सम्बन्धित सुझाओं पर केन्द्र सरकार के स्तर पर अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत गांवों को सड़क से जोड़ने से सम्बन्धित योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लायी जाय। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द ने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये राज्य में प्रभावी तंत्र विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गत वर्ष 64 पीआईयू गठित किये गये थे, जबकि इस वर्ष 29 पीआईयू और स्थापित किये जा रहे है ताकि राज्य के शेष 554 बसावटों को सड़क से जोडने के कार्य में और तेजी लायी जा सके। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण में तेजी से कार्य हो इसके लिये शीघ्र ही सभी जिलाधिकारियों, डीएफओ व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम वार्ता कर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नीति आयोग के अधीन पृथक पर्वतीय प्रकोष्ठ गठित करने का सुझावा रखा है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से यह भी अपेक्षा की कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 250 की आबादी के मानकों को घटाकर 100 किया जाय। इसी प्रकार उन्होंने सड़कों के आकस्मिक अनुरक्षण के अन्तर्गत भी धनराशि का प्राविधान किये जाने पर बल दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत,  विधायक मुन्ना सिंह चैहान, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार  के.एस.पंवार, प्रमुख सचिव  मनीषा पंवार, अपर सचिव डाॅ.राम विलास यादव, निदेशक रूरल हाउसिंग भारत सरकार  वीसी बेहरा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment