Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



मुख्यमंत्री ने 150 करोड़ रूपए लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

69वें राजकीय आद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का मंगलवार को शानदार आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गौचर मेले का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 155.44 करोड़ रूपए लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को बडी सौगात भी दी। मेले के उद्घाटन के अवसर पर छोलिया नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मेले में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने जिले की संस्कृति, खानपान, धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के लिए प्रकाशित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी बख्तावर सिंह को सम्मानित  किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और उद्यान के विकास में गौचर मेले की बड़ी भूमिका रही है। किसानों की आय को बढाने के लिए सरकार आर्गेनिक खेती को बढावा देने के लिए कार्य कर रही है ताकि किसान को अधिक से अधिक फायदा मिल सके। किसानों की आय बढाने के लिए ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसान अपनी आवश्यकता से अधिक अनाज को ग्रोथ सेंटर में मूल्यवर्धित करा सकते हैं। कंडाली और हैम्प के रेशे के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि आज खेती के तरीके को बदलने की जरूरत है। बताया कि पूरी दुनिया में हैम्प के रेशे की बहुत डिमांड है आज नशा रहित हैम्प के रेशे से 527 किस्म के प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने हुए नए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दो बच्चे और शिक्षा की अनिवार्यता रखने के कारण इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अधिकांश युवाओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छा शक्ति से ही यह बदलाव संभव हुआ है। कहा कि राज्य के विकास के लिए दृष्टि ही नही दृष्टिकोण होना भी जरूरी है। साहसिक खेलों के लिए गौचर मेले में पहली बार अलकनंदा नदी में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने रिवर राफ्टिंग करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहॉ पर राफ्टिंग की भरपूर सम्भावनाएं है और जिला प्रशासन ने इसको आगे बढाने के लिए एक अच्छी पहल की है। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी इस योजना में आगे बढाने पर जोर दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत 6402.35 लाख की योजनाओं का लोकार्पण तथा 16113.46 की योजनाओं का शिलान्यास कर जिले को विकास योजनाओं की एक बडी सौगात भी दी। जिन बडी योजनाओं को लोकर्पण किया गया उनमें 1187 लाख की सरमोला रानौ मोटर मार्ग, 895 लाख की सुगरबैंड से सिलपाटा मोटर मार्ग, 989 लाख की गोल से मथकोट मोटर मार्ग, 385 लाख़ की चटवापीपल से ग्राम सिरण मोटर मार्ग, 343 लाख की उज्ज्वलपुर-बैनोली मोटर मार्ग शामिल है। वही जिन बडी योजनाओं का आज शिलान्यास हुआ उनमें 1786 लाख की रैस-भटियांणा मोटर मार्ग, 840 लाख की लागत से तपोवन-रिंगी मोटर मार्ग, 599 लाख की हाटकल्याणी -बेराधार मोटर मार्ग, 527 लाख लागत की करछी-रेगडी मोटर मार्ग, 400 लाख लागत से माणा में निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय व सार्वजनिक भवन निर्माण, 382 लाख़ लागत से तपोवन-करछोई मोटर मार्ग आदि शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अलकनंदा नदी पर बाढ सुरक्षा, गौचर बाईपास मोटर मार्ग निर्माण, चटवापीपल में घाट सौन्दर्यीकरण एवं पहुॅच मार्ग निर्माण, गौचर नगर पालिका में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण-बडसोली मोटर मार्ग निर्माण तथा उमासैंण तक मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, राइका मालसी में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण, गौचर पेयजल योजना निर्माण आदि घोषणाएं भी की।
मेले के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भण्डारी, नगर पंचायत अध्यक्षा अंजू बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment