Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल जनसम्पर्क कर मांगे लोगो से वोट

vote

 

देहरादून। कांग्रेस पाटी के मेयर पद के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने वार्ड 48 ब्रदीश कालोनी के पार्षद प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह नेगी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों के नाम पे छलावा किया जा रहा है। कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा जो बड़े विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया था बस उसी का भाजपा सरकार द्वारा श्रेय लिया जा रहा है। दिनेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि आज देहरादून शहर की जो हालत आप लोग देख रहे है चारो तरफ गन्दगी ही गन्दगी दिखाई देती है, उसके लिये भाजपा के पूर्व मेयर पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। अग्रवाल ने अपने एवं विरेन्द्र सिंह नेगी के पक्ष में आगामी चुनाव में मतदान करने की अपील की एवं क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि अगर उनको क्षेत्रवासियों का आर्शीवाद मिला तो वे अपने स्तर से हर सम्भव मदद प्रदान करेंगे। सांय 04ः00 बजे से मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल एंव हीरा सिंह बिष्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रभुलाल बहुगुणा ने वार्ड 49, भगत सिंह कालोनी एवं वार्ड न0 46, अधोईवाला से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा प्रारम्भ की। पदयात्रा में हीरा सिंह बिष्ट पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रभुलाल बहुगुणा ने उक्त वार्ड के क्षेत्रवासियों को बताया कि राज्य सरकार की गलत नीतियों एवं नगर निगम के भ्रष्टाचार के कारण देहरादून शहर कूडेदान एवं नरक में तब्दील होता जा रहा है, जिसको बचाने व सुधारने के लिये मजबूत इच्छा शक्ति कार्य की जरूरत है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा की जा सकती है। भाजपा के पूर्व मेयर द्वारा जो शहर को गंदगी के ढेर में बदलने का कार्य किया है एवं विकास के नाम पर बस राजनीति की जा रही है, उससे भी अवगत कराया और आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिये समस्त क्षेत्रवासियों को अपना मत कंग्रेस पाटी के मेयर पद के प्रत्याशी श्री दिनेश अग्रवाल एवं कांग्रेस के समस्त पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में डालने की अपील की। कार्यक्रम में विरेन्द्र सिंह नेगी, मनोज कुमार, इलियास अंसारी, मुंशी राम, गुरूमीत सिंह बग्गा, टी0पी0 तिवारी, संदीप चमोली, दमन राणा, आयुष सेमवाल, अभय कत्यूरा, अमित सूरी, पंकज भट्ट, हरेन्द्र गुसांई, आयुष गुप्ता, अनूप कपूर, अमनदीप सिंह आदि सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave A Comment