Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



मोदी के हाथों में देश तो महाराज के हाथों में उत्तराखंड सुरक्षितः नड्डा

 

देहरादून/पौड़ी। मुझे इस चुनावी सभा के माध्यम से इस देवभूमि के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला। उत्तराखंड की भूमि जिसे हम क्रान्तिकारियों, ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालों वीर सपूतों की भूमि कहते हैं मैं उसे नमन करता हूं। उक्त बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि यहाँ चुनाव कार्यक्रम में आने पूर्व मै सोच रहा था कि यहाँ चुनाव की दृष्टि से कोई आवश्यकता तो है नहीं! क्योंकि सतपाल महाराज न ही सिर्फ चौबट्टाखाल, न ही उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी भाजपा के प्रचार और प्रसार के लिए जाकर कमल खिलाने का काम करते हैं। उनके उद्गम स्थान पर तो कमल खिला ही हुआ है और खिला ही रहेगा ऐसा मेरा मानना है। इसलिए ऐसे सतपाल महाराज जी के क्षेत्र में मैं जाकर बोट मांगू इसकी कोई  आवश्यकता तो है नहीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सतपाल जी का व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि वह चुनाव लडे़ और मैं न जाऊं ऐसा  हो नहीं सकता। इसलिए यहां मैं सिर्फ हाजिर होने आया हूँ कि सारी पार्टी सतपाल जी के साथ इस चुनाव को आगे बढा रही है।
उन्होने कहा कि जहां तक सवाल भारतीय जनता पार्टी का है तो सतपाल महाराज जी मुझे अपने क्षेत्र के हर मंडल में किए गये कार्यों का बुकलेट दिखा रहे थे, उसके बाद उन्होंने विधानसभा में किए गए कार्यों का भी संपूर्ण दस्तावेज मुझे दिखाया। शायद ही आपने कभी किसी पार्टी का और कोई नेता देखा है जो 5 साल बाद अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आता हो। यह भारतीय जनता पार्टी है, यह नरेंद्र मोदी जी की संस्कृति है जहां हमारा नेता छाती ठोक कर के जनता के बीच में जाता है और कहता है मैंने जो कहा था वह किया है और जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।
उन्होंने सतपाल महाराज की तारिफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होने चौबट्टाखाल की सेवा की, विकास किया और एक रिर्पाेट कार्ड लेकर आये। वह उनकी क्षेत्र के प्रति निष्ठा को जाहिर करता है। किस प्रकार वह पहाड़ पलायन को रोकने का काम कर रहे हैं। वह सारे प्रदेश के हैं और सारे प्रदेश का विकास कर रहे हैं। वह सबका ध्यान रखते हैं। वह प्रदेश के संस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकास की चिंता करते हैं। उत्तराखंड से से मोदी जी का जो प्यार है। उसे धरती पर उतारने का काम सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल से लेकर पूरे उत्तराखंड में किया है। नड्डा ने कहा महाराज जी रेल मंत्री थे तब उन्होने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का सर्वे कराया था। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होने कार्य प्रारंभ करवाया। यह एक बदलता हुआ उत्तराखण्ड है। हमारी पार्टी गरीबों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होने कहा कि अगर मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है तो महाराज जी के हाथों में उत्तराखंड सुरक्षित है।

Leave A Comment