Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



यात्री वाहन खाई में पलटा, 13 की मौत

uk 2

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू-हाटकोटी से सवारी लेकर त्यूणी की ओर जा रहा यात्री वाहन उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर के समीप सनेल के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन दंपत्ति समेत सभी 13 सवारियों की मौत हो गई। 10 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन अन्य ने रोहडू अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वाले सभी लोग हिमाचल के नडला, धारा गांवों के निवासी थे। दो साल के अंतराल में इस हाईवे पर यह दूसरा हादसा है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जगाधरी-पांवटा-रोहडू हाईवे पर यह हादसा हुआ। वाहन हिमाचल के हाटकोटी-रोहडू से सवारी लेकर उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र त्यूणी के लिए चला था। हिमाचल पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से खाई में फंसे शवों को खाई से बाहर निकाला। साथ ही गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को रोहडू अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के मृतकों में चालक अनिल कुमार (28) पुत्र श्याम निवासी कुडडु तहसील जुब्बल, मनोज कुमार (35) पुत्र धर्मदास निवासी गांव चोरी डाकखाना झाल्टा तहसील जुब्बल हिमाचल, मातबर सिंह (48) पुत्र भजनदास, बसंती देवी (42) पत्नी मातबर सिंह, मनीष (24) पुत्र मातबर सिंह, अतर सिंह (44) पुत्र भजनदास, मुन्ना देवी (38) पत्नी अतर सिंह, बिटटू राम (42) पुत्र नाथूराम (सभी निवासीगण गांव नडला डाकखाना जागला तहसील चिड़गांव हिमाचल), प्रेम सिंह(38) पुत्र फिसनदास, पूनम (28) पत्नी प्रेम सिंह, बंद्री देवी (48) पत्नी गोपाल सिंह नेहर सिंह (32) पुत्र केशूराम, रिधिमा (6) पुत्री प्रेम सिंह ग्राम धारा तहसील रोहड़ू हिमाचल शामिल हैं।

Leave A Comment