Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग व उसका दोस्त गिरफ्तार

uk

रूड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत 11 जुलाई को सुबह हुए युवती की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। नाबालिग बेटे ने पिता के साथ युवती के अवैध सम्बन्धो के शक के चलते पिता की लाइसेंसी बन्दूक से अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती की हत्या की। पुलिस ने पूर्व पेइंग गेस्ट हाऊस संचालक के नाबालिग बेटे और साथी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। नाबालिग आरोपी का साथी पुलिस के रिटायर्ड उपनिरीक्षक का बेटा है।गंगनहर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में सीओ स्वप्न किशोर ने बताया कि रविवार की सुबह बीएसएम चैक के पास संध्या भाटिया उम्र 26 वर्ष की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के समय युवती रोजाना की तरह अपनी एक सहेली के साथ डेयरी से दूर लेकर घर आ रही थी। संध्या एक शोरुम में नौकरी करती थी और परिवार से अलग बीएसएम चैक के पास पेइंग गेस्ट हाउस में रहती थी। सीओ स्वप्न किशोर ने बताया कि संध्या की हत्या उसके पूर्व पेइंग गेस्ट हाऊस संचालक अरविन्द के नाबालिग बेटे ने की थी। बेटे को पिता के संध्या से अवैध संबंध होने का शक था। सीओ ने बताया कि अरविन्द की संध्या से नजदीकी से परिवार में लगातार कलह चल रही थी। जिसे लेकर अरविन्द आए दिन पत्नी से अभद्रता करता था। मां की हालत देख बेटा परेशान हो जाता। इसी परेशानी को लेकर नाबालिग बेटे ने संध्या को रास्ते से हटाने की ठान ली। नाबालिग ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से संध्या की गोली मारकर हत्या की थी। इस वारदात में वह अपने साथ अपने मोहल्ले के ही अभय सिरोही उर्फ नंदू को भी ले गया। अभय वारदात के दिन बाइक चला रहा था। सीओ ने बताया कि संध्या पहले अरविन्द के यहाँ पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती थी। अवैध सम्बन्धो के शक में ही संध्या को पिछले साल दिसंबर माह में अरविन्द की पत्नी ने घर से निकाल दिया था। पुलिस ने घटना में उपयुक्त लाइसेंसी बंदूक और बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हाईस्कूल में पढ़ाई करने वाले अरविंद के नाबालिग बेटे और उसके साथी रिटायर्ड दारोगा धर्मवीर के बेटे अभय सिरोही उर्फ नंदू को गिरफ्तार किया है। अभय प्राइवेट स्कूल में इंटर का छात्र है। सीओ ने बताया कि अरविन्द के बेटे को मालूम था कि संध्या हर दिन दूध लेने जाती है। इसे लेकर उसने एक दिन उसकी रेकी भी की थी। परिजनों की नजरों से बचाकर वह गिटार के कवर में पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया था। संध्या को देखते ही उसने बंदूक के सभी पाघ्ट्र्स को जोडऩा शुरु किया। इसे देख संध्या जब भागने लगी तो उसने पीछा कर गोली चला दी। इसी बीच नाबालिग को ठोकर लग गई और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसने पीछा कर उसे नजदीक से गोली मार दी।

Leave A Comment