Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



युवा बोले, आपातकाल में हम बनेंगे मददगार

YUVA_SHAKTI

आपातकालीन समय में बचाव और राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा एवं अग्निकांड से सुरक्षा आदि जानकारियों देने के लिए सिविल डिफैंस के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के समापन सत्र के मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में एक नया जोश और जजबा देखने को मिला। वार्ड संख्या दो के बाॅडीगार्ड मंदिर में क्षेत्र के युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सिविल डिफैंस संगठन की ओर से सात अप्रैल से 11 अप्रैल तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के करीब 40 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। शिविर के अंतिम दिन शनिवार को डाॅ. राकेश कपूर ने प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण ले रही मनीषा सुवांगी और पूजा ने बताया कि अब वह अपने परिवार और मोहल्ले में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए हर समय तैयार हैं। वहीं ऋषभ और हिमांशु का कहना था कि आपातकाल के समय बचाव और राहत कार्य समय पर चलाकर जानमाल के नुकसान को कैसे कम किया जा सकता है, वे यह बात अच्छे से जान चुके हैं। आदित्य ने बताया कि वह पहले भी एक दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद कर चुके हैं, लेकिन प्रशिक्षण पाकर वह ऐसी परिस्थितियों में अब और बेहतर ढंग से मदद कर पाएंगे। प्रशिक्षण के समापन पर सिविल डिफैंस के डिप्टी कंट्रोलर सीएस बोधियाल ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से आपातकाल के समय हर संभव मदद के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पोस्ट वार्डन विनोद यादव, पंकज भार्गव, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश्वर याद, विनोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment