Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



रामनगर : बारात की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, 15 लोग घायल

 

रामनगर। गाजियाबाद के नंदग्राम से आई बारात की बस मरचूला के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में दुल्हा, दुल्हन समेत 18 लोग घायल हो गए। तीन लोगों की रामनगर अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा बारात के लौटते समय हुआ। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी आनंद बल्लभ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा का विवाह मौलेखाल पौड़ी गढ़वाली के नंदलाई प्लासी गांव निवासी सुमन मैंदोलिया पुत्री देवेन्द्र मैंदोलिया तय हुआ था। गुरुवार को गाजियाबाद से बस व कार में बारात आई थी। शुक्रवार को बारात को दुल्हन के साथ गांव से विदा किया गया। मजिस्ट्रेट सल्ट/खुमाड़ गौरव पाण्डे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे मरचूला से चार किलो मीटर आगे शंकरपुर के समीप बारात में शामिल मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक सहित कुल 21 लोग सवार थे। बस के खाई में गिरते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की खबर प्रशासन को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। हादसे में राकेश शर्मा पुत्र किशोर, दुल्हन की ताई सरिता पत्नी वासवानन्द, दूल्हे की बुआ सौदा देवी की रामनगर लाते वक्त मौत हो गई। सल्ट एसओ गोविंद सिंह मेहरा ने बताया कि आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। घटना का कारण बस चालक विनोद कुमार निवासी गाजियाबाद को झपकी आना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के स्पष्ट कारण पूरी जांच के बाद ही पता चल सकेंगे। घायलों में संजय शर्मा, विक्की, प्रमोद, प्रकाश भारद्वाज, विनोद ध्यानी, रेणु ध्यानी, दर्शनी देवी, अमन, अंशुल, सुमन, आनंद, विजय, विनोद, प्रमोद पांथरी, विजय शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश, सरिता घायलों में शामिल हैं। इनमें ज्यादातर लोग गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जबकि कुछ सल्ट, नैनीडांडा के रहने वाले हैं और गाजियाबाद में काम करते हैं। हादसे में घायल लोगों को रामनगर लाया गया। कुछ घायलों को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। लेकिन उन्होंने तीन लोगों के शव देखे तो बिलख-बिलख कर रो पड़े। हादसे की सूचना पर गाजियाबाद और पौड़ी से उनके रिश्तेदार रामनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave A Comment