Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



राष्ट्रीय दलों की मुसीबतें बढ़ा रहे “बगावती” कार्यकर्ता

political-parties

रुद्रप्रयाग। भाजपा- कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टियों में टिकट बंटवारे के बाद बगावत का दौर भी शुरू हो गया है। पार्टियों में टिकट कटने से खिन्न खाए कद्दावर नेता अब निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में कूदने का मन बना चुके हैं, जोकि राष्ट्रीय दलों के लिए शुभसंकेत नहीं हैं। जिले में एक नगर पालिका के साथ ही तीन नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। बड़ी बात यह है कि महज ऊखीमठ नगर पंचायत ही अध्यक्ष पद के लिए सामान्य है। बाकी सभी निकाय महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण तय होने से पूर्व अध्यक्ष की सीटों पर टकटकी लगाए दोनों दलों के कद्दावर नेताओं के अरमान पहले ही टूट चुके थे और अब पत्नियों के जरिये राजनैतिक बिसात बिछाने की जुगत में लगे नेताओं के अरमान टिकट वितरण ने तोड़ दिये हैं। ऐसे में अपनी राजनैतिक जमीन को सलामत रखने के लिए बगावतों का दौर भी शुरू हो गया है, जिसके चलते कई कद्दावर नेता दलों से बगावत कर चुनावी मैदान में खड़े होने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों दलों के घोषित उम्मीदवारों के सामने चुनौतियां तो होंगी ही, साथ ही राजनैतिक दलों को भी अपने टिकट वितरण को सही ठहराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। रुद्रप्रयाग नगर पालिका की बात करें तो यहां भाजपा व कांग्रेस के सांगठनिक पैनल में तीन-तीन नामों को भेजा गया था। सूत्रों की माने तो स्थानीय भाजपा संगठन जिस उम्मीदवार की पैरोकारी कर रहा था, उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जिसके चलते संगठन में नाराजगी चल रही है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस के भी यही कुछ हाल थे। खेमों में बंटे होने के कारण यहां भी टिकट वितरण में र्कइं अटकलें चली और कार्यकर्ताओं के अनुसार संगठन के विरूद्ध टिकट वितरण किया गया। अब टिकट से वंचित हुए नेता खुलेआम बगावत करते दिखाई दे रहे हैं और निर्दलीय के तौर पर चुनावी मैदान में कूदने के लिए तैयार खड़े हैं। कल तक संगठन की रीतियों व नीतियों की चर्चा करने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अब नुक्कड़ बाजारों में खुलेआम संगठन पर आरोप लगा रहे हैं व अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध जमकर जहर उगल रहे हैं। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में भाजपा से सरस्वी त्रिवेदी को अधिकृत किया गया है, जबकि कांग्रेस ने गीता झिंक्वाण पर दांव खेला है। इसके अलावा
नगर पंचायत तिलवाड़ा के लिए भाजपा ने वीरा देवी को चुना है, जबकि कांग्रेस ने रेखा भंडारी पर भरोसा जताया है। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत से भाजपा ने बीना बिष्ट व कांग्रेस से राधा देवी को टिकट मिला है। इसके अलावा ऊखीमठ नगर पंचायत सामान्य सीट पर भाजपा ने विजय सिंह रावत को अधिकृत किया है तो कांग्रेस ने प्रकाश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। तीन नगर पंचायतों एवं एक नगर पालिका के लिए राष्ट्रीय दलों ने अपने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है, लेकिन प्रत्याशियों के चयन के बाद से बगावत के स्वर भी फूटने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा से टिकट की उम्मीद लगाये वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नाराजगी का सामना करना पड़ा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को टिकट देकर मैदान में उतारेगी, मगर ऐसा नहीं किया गया। जिस कारण अपने उम्मीदवार को टिकट न मिलने से कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी है।

Leave A Comment