Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



रिवर राफ्टिंग का आनंद लेने के लिये उत्तराखंड में उमड़ी सैलानियों की भीड़, जानिए खबर

देहरादून । पिछले दिनों उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा साहसिक पर्यटन को खोलने के निर्णय ने प्रदेश पर्यटन में एक नई जान फूंक दी है। इस निर्णय के बाद से ही एडवेंचर टूरिज्म में रूचि रखने वाले पर्यटकों का ताता, राज्य में लगने लगा है और उत्तराखण्ड के कई ऐडवेंचर पर्यटन स्थल अब धीरे-धीरे फिर से गुलजार होने लगे हैं। ऋषिकेश के शिवपुरी में होने वाली प्रसिद्ध वाइट रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके अतिरिक्त वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, एयरोस्पोटर्स और कैंपिंग जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों को आपनी तरफ खींच रही है।
रिवर राफ्टिंग के बारे में बात करते हुए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर  ने कहा, ‘‘ऐडवेंचर पर्यटन की बात आते ही ऋषिकेश में होने वाली वाइट रिवर राफ्टिंग सबसे पहले उभर के आती है। इस ऐडवेंचर स्पोर्ट ने देश-विदेश से पर्यटकों को अपनी तरफ खींचा है। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट भी 6 घंटो तक राफ्टिंग का आनन्द उठा चुके हैं। हमे खुशी है की सरकार के इस निर्णय का पर्यटन पर सकारात्मक प्रभाव पडा है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग सभी पर्यटको का स्वागत करता है और आशा करता हैं की पर्यटन का लुफ्त लेने के साथ-साथ पर्यटक तथा ऐडवेंचर सपोर्ट एजेंन्सियां कोविड सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का जरूर पालन करते रहेंगे।’’ विदित हो की ऐडवेंचर पर्यटन शुरु करने के साथ ही सरकार ने कोविड 19 संक्रमण के बचाव के लिये दिशा-निर्देश भी जारी किये थे। नियमों के अनुसार एडवेंजर कंपनियों, एजेंसियों व टूर आॅपरेटरों को रिवर राफ्टिंग समेत वाटर स्पोटर्स की गतिविधियों के दौरान इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरणों को पहले सैनिटाइज करना होगा। उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग, सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क, शील्ड, हाथ धोने की व्यवस्था जैसे नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। ऋषिकेश में शिवपुरी साहसिक उत्साही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह राफ्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ रिवर रैपिड्स प्रदान करता है। उत्तराखंड में सर्वाधिक रिवर राफ्टिंग गंगा नदी में होती है। गंगा नदी में कोड़ियाला से ऋषिकेश में राम झूला के बीच तक 36 किमी का स्ट्रेच है जिसमें रिवर राफ्टिंग की जाती है। राफ्टिंग के लिए इसमें सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। पिछले चार वर्षों में ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 में सितंबर से दिसंबर तक 68604, 2018 में 349736, 2019 में 334753 व 2020 में मार्च तक 29932 पर्यटकों ने रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया। वहीं अनलाॅक के बाद साहसिक खेलों को मंजूरी मिलने पर 2-5 अक्टूबर तक राज्य में 19,872 पर्यटकों का आगमन हुआ है।

26 सितंबर से अभी तक लगभग चार हजार लोग राफ्टिंग कर चुके

राफ्टिंग एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा, ‘‘26 सितंबर से अभी तक लगभग चार हजार लोग राफ्टिंग कर चुके हैं। जिसमें से 90 प्रतिशत यूपी, दिल्ली व हरियाणा के पर्यटक शामिल हैं। अभी राफ्टिंग के लिए काफी बूकिन्ग आ रही है और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राफ्टिंग के क्षेत्र में काफी अच्छा कारोबार होगा। दिनेश भट्ट ने कहा कि हमारे पास 576 राफ्ट हैं जिससे 2304 लोगों को रोजगार मिल रहा है। प्रत्येक राफ्ट के साथ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए चार कर्मचारी मौजूद रहते हैं।’’  राफ्टिंग ऑपरेटर एजेंसी ऋषिकेश के मालिक राजपाल यादव ने कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा अनलाॅक के बाद खुले एडवेंचर टूरिज्म से वे और उनके साथी काफी खुश हैं। छः महीने के बाद लोगों को रोजगार मिलने से उनके चहरे खिले हुए हैं, उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी जो साहसिक खेलों का आनंद लेना चाहते हैं उनके भी फोन आ रहे हैं राजपाल यादव का कहना है कि इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भी आवश्यक है। हरियाणा से आये पर्यटक विक्की पाल ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ उत्तराखण्ड की साप्ताहिक यात्रा पर आये हुए हैं, महीनों तक एक जगह पर रहने के बाद पहाड़ की ठण्डी हवा में रहना काफी अच्छा लग रहा है। उत्तराखण्ड राज्य की प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के साथ राफ्टिंग व आध्यात्मिक रूप से जीवंत को महसूस करते हुए ऋषिकेश के पवित्र शहर में कुछ समय बिताना अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुन्दरता को देखने के लिए वे प्रत्येक वर्ष यहां आना चाहेंगे।

Leave A Comment