Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



लाईफ टाइम अवार्ड से सम्मानित हुए मंत्री मदन कौशिक

देहरादून | संस्कृति युवा संस्था द्वारा शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों के आधार पर लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। 13 अप्रैल को लन्दन ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस आफ काॅमन्स में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में आयुष कौशिक पुत्र मदन कौशिक ने शासकीय प्रवक्ता/शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि के रूप में सम्मान को प्राप्त किया। शासकीय कार्यों की व्यस्थता के कारण मंत्री मदन कौशिक सम्मान समारोह में उपस्थित नही हो सके। पुरस्कार प्राप्त करते हुए आयुष कौशिक ने कहा यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस सम्मान के लिए भारत के उत्तराखण्ड राज्य में हरिद्वार जनपद को चुना गया। उत्तराखण्ड राज्य अपनी सुन्दरता और प्रकृति को लेकर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। माँ गंगा के पवित्र भूमि पूरे विश्व को आकर्षित करती है। माँ गंगा की अविरल और निश्छल धारा हमारी प्रेरणा स्रोत है।  मंत्री मदन कौशिक ने अपने भेजे गये संदेश में कहा है- ‘‘देवभूमि एवं माँ गंगा के आशीर्वाद से मुझे सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए गौरवशाली क्षण है। भारत के  उत्तराखण्ड राज्य में मुझे विकास कार्य एवं सेवा का अवसर मिला है। भारत सहित प्रदेश वासियों एवं माँ गंगा कि पवित्र भूमि हरिद्वार वासियों के प्रेम एवं सहयोग के बिना इस स्थान पर पहुँचना संभव नही था। लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड के लिए आयोजक मण्डल, भारतवर्ष, उत्तराखण्ड राज्य एवं हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त करता हूँ।’’

Leave A Comment