Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी का किया गया सम्मान

narendra-singh-negi

जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वाइंट में लोक सम्मान समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 66वें जन्मदिवस पर बधाई दी। मुख्यमंत्री रावत ने नेगी को शाॅल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही उनकी धर्मपत्नी को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि लोक सम्मान समिति द्वारा यह अभिनव आयोजन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि लोक सम्मान की अपनी पहचान है। प्रदेश में परिवर्तन लाने का काम लोक कलाकार व साहित्यकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का निर्माण जिस भावना के कारण हुआ, उसके अनुरूप हमें कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे समाज का कुछ हिस्सा बुनियादी सुविधाओं से अछूता है, जिसके लिए हम सभी को संकल्प लेकर प्रयास करने होंगे। उन्नत उत्तराखण्ड बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि स्व. इन्द्रमणी बडोनी के जन्मदिवस को संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री रावत ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक उत्तराखण्ड की भाषा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जायेगा। जो बच्चे इस विषय को लेंगे, उन्हें क्या लाभ दिया जा सकता है, उसके लिए भी योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है, इसे जुड़े रहना का हम सभी को संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि हम सभी के हृदय में लोक का संगीत बसा हुआ है। राज्य सरकार को भी अपनी लोक संस्कृति और भाषा के लिए काम करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री रावत को बधाई दी कि उन्होेंने लोक पर्व हरेला को नई पहचान दिलाने का काम किया है। आज हरेला को पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। नेगी ने कहा कि ऐसे प्रयास होने चाहिए कि हमारी संस्कृति भी आगे बढ़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने सभी लोक कलाकारों से भेंट की और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री रावत ने धाद पत्रिका का भी विमोचन किया।कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरू भोलेजी महाराज, माता मंगला, हिमालयन हाॅस्पीटल के विजय धस्माना, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कल्याण सिंह रावत मैती, लोक गायक प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौडि़याल, कल्पना चैहान, हीरा सिंह राणा, बसंती बिष्ट सहित अनेक कलाकार उपस्थित थे।

Leave A Comment