Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



वन विभाग प्रकरण में होगी विजिलेंस जांच

smadhan

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज सचिवालय में समाधान पोर्टल तथा जनशिकायतों हेतु निर्धारित 1905 नम्बर पर प्राप्त शिकायतों के निवारण की समीक्षा की | बैठक में शिकायतकर्ता ने बताया कि वन विभाग मंगलौर और रूड़की के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की मिलीभगत से मंगलौर से देवबंद रोड के किनारे ग्राम उदलहेडी के सोलर प्लांट तक शाखा तराशने(लाॅपिंग, छटांई) के नाम पर अवैध तरीके से पूर्व स्वीकृत 44 के स्थान पर 106 पेड़ों की कटान और छटांई हुई है। हरिद्वार डी0एफ0ओ0 ने वीडियों कांफ्रेंसिंग में बताया कि उक्त प्रकरण में रेन्ज आॅफिसर, फारेस्टर तथा फारेस्टगार्ड की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके वेतन से 43 हजार 500 रूपये की वसूली का आदेश दिया गया है तथा विभागीय कार्यवाही करते हुए उनका स्थानांतरण भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सचिव सुराज एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन को एफआईआर करवाने और आवश्यकता पडने पर विजिलेंस जांच कराने के निर्देश दिये। देहरादून के कदम सिंह हटवाल ने राजस्व अभिलेखों मे नाम गलत दर्ज होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतकर्ता को सुना तथा डी.एम. देहरादून को पटवारी की भूमिका की जांच करने के निर्देश दिये। सी.एम. ने कहा कि यदि पटवारी दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकांश शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की। जिन शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री की बात नही हो पाई उन प्रकरणों में डी.एम. को निर्देश दिये गये कि वे स्वयं बात कर विभागीय कार्यवाही को क्राॅसचेक करें। हरिद्वार से दिनेश कुमार ने अपने गांव के खेल के मैदान में अवैध भवन की शिकायत की थी। डी.एम. ने बताया कि शिकायत का समाधान हो गया है। जब सी.एम. ने शिकायतकर्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि पटवारी ने ठीक से पैमाइश नहीं की है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएम ने डीएम को एसडीएम स्तर से खेल मैदान की पुनः पैमाइश कराने के निर्देश दिये

Leave A Comment