Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया, जानिए ख़बर

लंदन | आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (117) की सेंचुरी की मदद से 5 विकेट पर 352 रन बनाए। जवाब में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की हाफ सेंचुरी के बावजूद कंगारू टीम रन 50 ओवर में 316 रन ही बना सकी। भारत के लिए मैन ऑफ द मैच रहे शिखर ने 117 रन की शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली (82) और रोहित शर्मा (57) ने अर्धशतक जड़े। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। उनके अलावा एलेक्स कैरी 55 रन बनाकर नाबाद लौटे, डेविड वॉर्नर ने 56 रन का योगदान दिया। पेसर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट झटके। स्पिनर युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले।स्मिथ और ख्वाजा ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़कर पारी को संवारा। बीच में हालांकि भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा जिससे 53 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। ख्वाजा ने कुलदीप पर चौके के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया और फिर इस स्पिनर की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारकर 34वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। स्मिथ ने इस बीच कुलदीप पर ही चौके के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। बुमराह ने ख्वाजा को बोल्ड करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 39 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का मारा।ऑस्ट्रेलिया को अंतिम आठ ओवर में जीत के लिए 97 रन की दरकार थी। कैरी ने इसके बाद कुछ अच्छे शाट लगाए। उन्होंने चहल पर चौका और छक्का जड़ने के बाद पंड्या की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। बुमराह ने हालांकि नाथन कोल्टर नाइल (04) को पवेलियन भेज दिया और फिर पैट कमिंस (08) की पारी का अंत किया। कैरी ने भुवनेश्वर की गेंद पर चौका और फिर एक रन के साथ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 44 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम अपने अंतिम दो विकेट गंवाकर सात रन ही बना सकी।

Leave A Comment