Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



वित्त मंत्री ने योजनाओं के लिए मांगे 3435 करोड़ की धनराशि

news-uk

नई दिल्ली | प्रदेश के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली जी से मुलाकात कर राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति/वस्तुस्थिति एवं धनावंटन के सम्बन्ध में चर्चा की। साथ ही राज्य की सीमित आय के संसाधनों, विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं योजनाओं के ससमय पूर्ण कराने के दृष्टिगत विशेष सहयोग करते हुये वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की अवशेष 3435.64 करोड़ की धनराशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। वर्तमान में राज्य में आईसीडीएस, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, खेल, सिंचाई एवं लघु सिंचाई की विभिन्न योजनायें यथा-किशोरी शक्ति योजना, सबला, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, मिड-डे मील, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, पीएमकेएसवाई, सैन्ट्रल स्पोन्सर्ड स्कीम आॅफ टीचर एजुकेशन आदि संचालित हैं तथा इन योजनाओं से सम्बन्धित धनावंटन अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये ई-वे बिल की वैधता 100 कि0मी0/दिन के स्थान पर 50 कि0मी0/दिन करने, कारोबार के स्थान से परिवहनकर्ता के स्थान तक अग्रेत्तर परिवहन के लिये दूरी 10 कि0मी0 के स्थान पर 25 कि0मी0 करने, ई-वे बिल तैयार करने हेतु एच0एस0एन0 कोड की अनिवार्यता, नियत तिथि से पश्चात भी जी0एस0टी0आर-1 दाखिल करने की अनुमन्यता तथा जीएसटीआर-3बी में सुधार हेतु वन टाइम रिवीजन की सुविधा प्रदान कराने आदि विभिन्न मामलों पर चर्चा/वार्ता की। केन्द्रीय वित्त मंत्री के कार्यालय में हुई यह वार्ता काफी सकारात्मक रही तथा अरूण जेटली जी द्वारा उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त को उनके द्वारा उठाये गये बिन्दुओं एवं राज्य में संचालित केन्द्र सरकार की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन हेतु उचित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रकाश पन्त ने अवगत कराया कि वे अगले दो दिन भी दिल्ली में हैं तथा उनका अन्य मा0 केन्द्रीय मंत्रीगण से भी भेंट करने का कार्यक्रम है।

Leave A Comment