Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



विलुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण हेतु मेलों का हो आयोजन : मुख्यमंत्री

cm

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विलुप्त हो रही संस्कृति के संरक्षण के लिए हमें मेलों के आयोजनों पर प्राथमिकता देनी होगी। यह बात आज जागेश्वर में श्रावणी मेले के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा कि जागेश्वर मन्दिर समूह बाहरी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण पर हमें ध्यान देना होगा। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढावा देने के लिये धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मेलो के आयोजन हेतु वार्षिक कलेण्डर तैयार कर रहा है और इसी अनुसार पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा इनके आयोजनों हेतु बजट का प्राविधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र पर्यटन मानचित्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है अब इसे पांचवे धाम के रूप में विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। इस क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण हेतु केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पूर्व में महत्वाकांक्षी योजना स्वीकृत की गई थी जिस पर कार्य निरन्तर गतिमान है और मंदिर समिति द्वारा निरन्तर केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर में सीवर लाइन का प्रस्ताव सर्वेक्षण करने के पश्चात तैयार किया जायेगा ताकि जटा गंगा को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि सीवर का पानी जटा गंगा में न जाने पाये इसके लिये लोगों को 03 माह का समय दिया जाय। उसके बाद भी अगर इसमें सीवर का पानी जाता है तो उस पर कडी कार्रवाही की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा अगले शैक्षिणक सत्र में अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में कक्षायें प्रारम्भ कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिये हिम ज्योति फाउण्डेशन के सहयोग से एक उच्च स्तरीय आवासीय बालिका विद्यालय खोलने के प्रयास जारी है जिसके लिये भूमि का चयन कर लिया गया है। एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का विद्यालय भी खोलने की योजना है जिसमें निर्धन परिवारों के मेधावी बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा इसके लिये आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल व जिलाधिकारी को भूमि चयन करने के निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दू नव वर्ष कलेण्डर का विमोचन किया एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गये चैलाई के लडडू को प्रसाद के रूप में वितरित कयिे जायेंगे। मेले के उद्घाटन के अवसर पर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट , मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0 रेणुका देवी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave A Comment