Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



वोटर लिस्ट में नाम है या नही जानने के लिए डायल करे 1950

देहरादून | मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि वोटर हेल्पलाईन 1950 पर मतदाता सूची में अपने नाम व विवरण का सत्यापन किया जा सकता है। यह टोल फ्री नम्बर है जिसे कि 1 फरवरी को औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा। वोटर आईकार्ड बनवाने, बीएलओ व पोलिंग बूथ से संबंधित जानकारी के लिए इस टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। मीडिया सेटर सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली की 1 जनवरी 2019 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन में 31 जनवरी 2019 को मतदाताओं के आंकडों की जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन किया गया है। परंतु अभी भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि तक निर्वाचक नामावली को फाईनल रूप दिया जाएगा। परंतु इसके व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या कोई संशोधन करने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि से लगभग 10 दिन पहले तक आवेदन कर देना होगा। महिला मतदाताओं व 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार सौ प्रतिशत वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी के बारे में जानकारी देने के लिए पूरे प्रदेश में ग्राम स्तर तक माॅक-पोल व प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय मानकों के आधार निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के तबादलों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर ईवीएम व वीवीपीएटी का प्रदर्शन भी किया गया। फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली की 1 जनवरी 2019 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन में 31 जनवरी 2019 को मतदाताओं के आंकडों की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 76,28,526 है। इनमें पुरूष मतदाता 39,84,327 महिला मतदाता 36,43,969 व तृतीय लिंग के मतदाता 230 हैं। इस प्रकार ड्राफ्ट प्रकाशन की तुलना में मतदाताओं की संख्या मे विशुद्ध वृद्धि 65,696 रही है। ई-पी अनुपात ड्राफ्ट में 64.40 प्रतिशत था जबकि अंतिम प्रकाशन में यह 68.30 प्रतिशत है। लिंग अनुपात ड्राफ्ट में 912 था जबकि अंतिम प्रकाशन में 915 रहा है। कुल पोलिंग स्टेशन 11235 हैं इनमें शहरी क्षेत्रों में 2548 व ग्रामीण क्षेत्रों में 8687 है। इसी प्रकार कुल पोलिंग स्टेशन लोकेशन 8367 है। इनमें शहरी क्षेत्रों में 1107 व ग्रामीण क्षेत्रों में 7260 हैं। बताया गया कि सर्वाधिक दूरस्थ मतदान केंद्र थराली विधानसभा क्षेत्र में 40-प्रा0वि0 कनौल व बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 43-प्रा0वि0 दुमक हैं।

Leave A Comment