Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



वोटर हेल्प लाईन 1950 हुई लांच

देहरादून | वोटर हेल्प लाईन 1950 लांच कर दी गई है। इस टोल फ्री नम्बर पर कोई भी व्यक्ति यह जानकारी ले सकता है कि उसका मतदाता सूची में नाम है या नहीं। अगर नाम नहीं है तो वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके अलावा एंड्रायड फोन है तो प्ले स्टोर से भारत निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाईन एप को डाउनलोड कर वहां भी सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। टाउन हाॅल, नगर निगम देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वोटर हेल्प लाईन 1950 का शुभारम्भ करते हुए विशेष तौर पर युवा मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व चुनावों में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का ध्येय है कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी हो और कोई भी मतदाता ना छूटे, इसके लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को स्वयं मतदान करने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी षणमुगम ने वोटर हेल्प लाईन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी देहरादून एस.ए. मुरूगेशन ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें मतदान में भागादारी करने के लिए पे्ररित किया। वोटर हेल्प लाईन नम्बर 1950 पर काॅल कर वोटर आई कार्ड बनवाने, बीएलओ व पोलिंग बूथ से संबंधित जानकारी तथा मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण का सत्यापन किया जा सकता है। 1950 पर काॅल करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क लागू नहीं होगा। वोटर हेल्प लाईन का लाईव डेमो किया गया जिसमें छात्रा लक्ष्मी कनोजिया ने 1950 डायल कर मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति की जानकारी ली। उन्हें भाग संख्या, विधानसभा क्षेत्र सहित बताया गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है। ‘मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागादारी’ विषय पर आॅन स्पाॅट भाषण प्रतियोगिता में आभा विमोली प्रथम, स्वर्णिमा सजवाण द्वितीय व एनआईवीएच के छात्र सागर सिंह को तृतीय स्थान से पुरस्कृत किया गया जबकि मंजू, अक्शा , विनी व धनूप कुमार को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति की गई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ ईवीएम व वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली को जाना और मतदान करने के शपथपत्र पर हस्ताक्षर किए।

Leave A Comment