शिक्षा केवल अंक पाना या उपलब्धि हासिल करना नहीं: राधा मोहन सिंह
केन्द्रीय कृषि राधा मोहन सिंह ने आज हिसार हरियाणा में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको आगाह करना चाहूँगा कि आपके कार्यक्षेत्र में भी शिकायतों का तथा आलस्य का कोई स्थान न रहे। याद रहे कि जीवन सुगम न होकर चुनौती पूर्ण होता हैए कई बार कठिनाईयों का सामना होता है। इनसे स्वयं को हतोत्साहित न होने दें। अनुभव से गलतियाँ कम होती है तथा गलतियाँ ही आपका अनुभव बढ़ाती हैं। सीखते रहना एक सतत् प्रक्रिया है। शिक्षा केवल अंक पाना या उपलब्धि हासिल करना नहीं बल्कि गुणवत्ता प्रदान करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। सिंह नें बताया किछात्रों के नैतिक तथा मूल्य आधारित गुरूकुल के जीवनयापन का वर्णन तैत्रिय उपनिषद् में अंकित किया गया है।केन्द्रीय मंत्री नें इसमें उल्लखित एक शिक्षाप्रद श्लोक को पढ़ा जिसका अर्थ है कि मैं शिक्षावर्द्धन उपरान्त इस ब्रहाण्ड रूपी पेड़ का विस्तार-कर्ता हूँ इसके कारण मेरी प्रसिद्धि पर्वत शिखर के समान हुई है मैं इसका विशिष्ट कोष एक प्रबुद्ध व्यक्तित्व हूँ जो न कभी मरता है न समाप्त होता है।





















