Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



शिशु को कई बीमारियों और माताओं को स्तन कैंसर से बचाता है स्तनपान , जानिये ख़बर

breastfeed

 

कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा वार्षिक विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जायेगा

देहरादून | स्तनपान से बच्चों को जीवन में सबसे अच्छी शुरुआत मिलती है, लेकिन उचित समर्थन और जागरूकता के बिना यह मुश्किल हो सकता है। जिसको देखते हुए कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा वार्षिक विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जायेगा जिसमे बच्चे और मां दोनों के लिए स्तनपान के लाभों पर प्रकाश डाला जायेगा। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन स्तनपान जागरूकता के लिए फोगसी, इंडियन अकादमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, देहरादून के साथ सयुंक्त तत्वाधान में नई माताओं की सहायता के लिए; महिलाओं, विशेषकर उन लड़कियों को जिन्होंने आगे चलकर मातृत्व का अनुभव करना है और नर्सों के लिए सी एम आई अस्पताल में दिनांक 1 अगस्त 2018 को सुबह 11 बजे विशेष सेमिनार का आयोजन कर रहा है जिसमे स्तनपान से जुडी किसी भी समस्या या प्रश्नों का उचित उत्तर एवं सहायता प्रदान की जाएगी और सुनिश्चित किया जायेगा कि मां और बच्चे खुश और स्वस्थ हैं। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा स्तनपान के प्रति जागरूकता बढाने के लिए देहरादून शहर में कई हॉस्पिटल्स और क्लीनिक में स्तनपान से सम्बंधित विशेष पोस्टर्स लगवाए गए है। जिसमे माँ और शिशु के के लिए स्तनपान के फायदों पर प्रकाश डाला गया है। शहर के अलग अलग हॉस्पिटल्स में विशेष गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमे स्तनपान से सम्बंधित प्रशन उत्तर, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का समाधान किया जायेगा । अमेरिकन कैंसर रिसर्च इंस्टिट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में रजोनिवृत्ति के पूर्व और बाद होने वाले स्तन कैंसर का खतरा कम हुआ है और, छह महीने से अधिक स्तनपान कराने से अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार स्तनपान करवाने वाली ज़्यादातर महिलाओं में स्तनपान के दौरान हार्मोनल परिवर्तनों का अनुभव किया गया है, जो मासिक धर्म काल में देरी करते हैं। यह महिलाओं में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन में कमी लाता है, जो स्तन कैंसर कोशिका के विकास को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा, गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान, स्तन ऊतक में कमी आती है। डॉ सुमिता प्रभाकर बताती है कि, “यह कमी संभावित डीएनए क्षति के साथ कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकती है, इस प्रकार स्तन कैंसर के विकास की संभावनाओं को कम करने में मदद मिलती है।” मां का दूध सक्रिय रूप से नवजात शिशुओं को विभिन्न तरीकों से बीमारी से बचने में मदद करता है। इस तरह की सहायता जीवन के पहले कुछ महीनों के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद होती है, जब एक शिशु में स्वयं की संक्रमण के खिलाफ प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पूरी तरह नहीं होती है। कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ सुमिता प्रभाकर ने बताया कि, “माँ का दूध माँ और बच्चे दोनों के आजीवन अच्छे स्वस्थ्य की नींव है” स्तनपान बच्चे के जीवन को स्वस्थ शुरुआत देता है। लेकिन यह एकमात्र स्वास्थ्य लाभ नहीं है। यह महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है। डॉ प्रभाकर बताती है की ऐसा अनुभव किया जा रहा है की शहरी रहन सहन एवं जीवनशैली में आयें बदलाव के कारण महिलाएं द्वारा स्तनपान में कमी आया रही है जिसके कारन शिशु को बहुत सी बीमारियों का खतरा बना रहता है, सही स्तनपान से शिशु को बहुत सी एलर्जी से बचने में भी सहायता मिलती है और महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी स्तनपान एक मुख्य कारक है ।

Leave A Comment