Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



संगीत में क्षेत्रीय युवाओं को मौका दे रहे शिक्षक चमोला

रुद्रप्रयाग। गौरी मैमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज विजयनगर अगस्त्यमुनि में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात विजय चमोला छात्रों को विज्ञान के साथ ही संगीत व कला विषय को भी आत्मसात करा रहे हैं। अपने खर्चे पर उन्होंने संगीत की क्लाश शुरू की है, जिसमें 60 से ज्यादा युवा एवं युवतियां नृत्य और संगीत की शिक्षा ले रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी नयी ऑडियो एलबम मंगतू दिदा व झुमका वाली बौझी भी लांच की है, जिसे दर्शकों की ओर से बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। उनके दोनों ही गीत शादी-ब्याह में युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों और युवाओं को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर उनका भरसक प्रयास रहता है।
मूलतः विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के कणधार निवासी विजय चमोला की प्रारंभिक शिक्षा बमोली से हुई। इसके बाद वे शिशु मंदिर अगस्त्यमुनि में पढे़ और उनका चयन फिर नवोदय विद्यालय जाखधार में हुआ। चमोला ने उच्च शिक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि श्रीनगर से प्राप्त की। बचपन से ही विजय चमोला को संगीत से प्यार था। उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने बड़े भाई अरूण चमोला के दिशा-निर्देशन में ली। उनकी आवाज बचपन से ही मधुर और दर्शकों को मोहने वाली रही। स्कूल में पढ़ने के दौरान वे मेलों, रामलीला के साथ ही स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते और नृत्य और गायन से सबका दिल जीत लेते। उनकी आवाज का हरकोई कायल है और उनके बड़े भाई ने उन्हें संगीत के क्षेत्र में जाने की नसीहत दी। उन्होंने बीएड करने के साथ ही संगीत का भी ज्ञान लिया। बीएड की पढ़ाई पूरी होने पर उनकी पहली तैनाती पौड़ी जिले के सतपुली में हुई और फिर उनका स्थानान्तरण गृह जनपद राइंका मणिपुर में हुआ। इसके बाद उन्होंने डायट रतूड़ा में प्रवक्ता के पद पर तैनाती दी। बचपन से ही उनका जीवन संघर्षमय रहा। अपने संघर्ष की बदौलत उन्होंने हर मुकाम को हासिल किया। आज चमोला गौरी मैमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज विजयनगर अगस्त्यमुनि में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ ही संगीत और नृत्य पर काफी फोकस रखा। हाल में ही उनकी दो नयी ऑडियो एलबम लांच हुई हैं, जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। उनके ऑडियो सांग मंगतू दिदा को 65 हजार व्यूवर्स मिल चुके हैं तो झुमका वाली बौझी ऑडियो को 15 हजार व्यूवर्स मिले हैं। ये दोनों एलबम डीजे सांग हैं, जिन्हें शादी-ब्याह में काफी पसंद किया जा रहा है। पूर्व में उनकी खित हैंसण, सजुली मुखड़ी, झुमकी बांद, मुनि महाराज, संग हूं मैं, नखरा वाली बौझी, शिवानी पिया रे एलबम आ चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से खूब सराहा गया। उन्होंने एक हिन्दी एलबम संग हूं मैं भी लांच किया, जिसे एमटीवी चैनल में भी दिखाया गया, जबकि उनका नया हिन्दी ऑडियो सांग मेरा सावन एक सप्ताह के भी रिलीज होने जा रहा है, जिसमें मशहूर कलाकार निशा, लेखक अमित नौटियाल व डायरेक्टर व गीतकार वे स्वयं हैं। प्रधानाचार्य विजय चमोला बताते हैं कि बचपन से ही उनका ख्वाब रहा है कि वे संगीत के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करें। यहां के युवा पीढ़ियों को संगीत का ज्ञान दें। आज के दौर में संगीत का विशेष महत्व है। संगीत की शिक्षा लेने के लिए क्षेत्र के युवा बाहरी शहरों की ओर रूख कर रहे हैं। उनका मकसद यही है कि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में संगीत और नृत्य का ज्ञान दिया जाय। उन्होंने कहा कि उन्हें संगीत की प्रेरणा उनके पिता पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश प्रसाद चमोला से मिली, जबकि बड़े भाई अरूण चमोला का हर कदम पर साथ रहा। बताया कि अगस्त्यमुनि के विजयनगर में म्यूजिक क्लाश की शुरूआत की है, जिसमें साठ से ज्यादा युवाओं को निःशुल्क संगीत व नृत्य की शिक्षा दी जा रही है। युवाओं को संगीत एवं नृत्य का ज्ञान अमित नौटियाल दे रहे हैं। जल्द ही एक बैंड बनाया जायेगा, जो जिले में होने वाले हर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेगा। उन्होंने कहा कि जिले में कई ऐसे खूबसूरत स्थल हैं, जिन्हें कैमरे के माध्यम से देश व विदेश के लोगों तक दिखाया जाना जरूरी है। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात चोपता तुंगनाथ के साथ ही जिले में घिमतोली, स्यालसौड़, बधाणीताल, देवरियाताल सहित कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां की खूबसूरती को दूर-दूर पहुंचाया जाना जरूरी है। कहा कि उनका मकसद यही है कि जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ ही क्षेत्रीय युवा एवं युवतियों को संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उन्हें प्रेरित किया रहा है। यदि कोई गरीब कलाकार व गीतकार पैंसों के अभाव में अपना एलबम लांच नहीं कर पा रहा है तो वे उसकी हरसंभव मदद करेंगे। गरीब कलाकारों को आगे बढ़ाकर वे उन्हें मंच प्रदान करेंगे। बताया किया जल्द ही उनकी दि लिजेंट ऑफ श्रीदेव सुमन फिल्म रिलीज होने जा रही है। जिसमें श्रीदेव सुमन की कहानी है। इसमें प्रजापति मण्डल बनाने, राजा द्वारा श्रीदेव सुमन की हत्या सहित पूरी कथा को दर्शकों के बीच दिखाया जायेगा।

Leave A Comment