Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



सपा नेत्री ने पार्टी कार्यालय में जहर खाया

spa netri

 

कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सपा नेत्री ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जहर खाकर हाथ का नस काट लिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच के नाम पर उसके घर में घुस कर उसके साथ बदतमीजी की और उसके कपड़े उतरवा दिए। इस दौरान उसका 13 साल का बेटा वहीं मौजूद था। इसकी शिकायत उसने पुलिस के कई आलाधिकारियों से की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने यह कदम उठाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।सपा ग्रामीण कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इसमें सपा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव मौजूद थे। इस दौरान नूर बानो भी मीटिंग में शामिल होने पहुंचीं। नूर बानो ने चिल्लाना शुरू कर दिया और कहने लगी, ‘मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो जिंदा रहकर क्या फायदा।’ जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते उन्होंने अपने बैग से शीशी निकाली और जहर पी लिया।नूर बानो के साथ आए उनके छोटे बेटे उमर ने बताया कि उसने भी मां को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह जहर पी चुकी थीं। यही नहीं, उन्होंने अपने हाथ की नस भी काट ली। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि नूर बानो सपा विधायक सतीश निगम से मिलने आई थीं। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब विधायक नहीं आए तो उन्होंने जहर खा लिया। नूर बानो के बेटे उमर ने बताया कि कल्याणपुर थाने की पुलिस उसके बड़े भाई शादाब को अपने इलाके में मुखबि‍री करने का दबाव बना रही थी। इस बात के लिए शादाब ने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे साजिश के तहत चोरी के मामले में फंसाकर जेल भेज दिया।

Leave A Comment