Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



सराहनीय : दायित्व ने किया 125 मेधावियों को सम्मानित

 

देहरादून। समाज के वंचित वर्ग को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराने वाले दायित्व फाउंडेशन ने हाईस्कूल-इंटर व नीट के मेधावियों को सम्मानित किया।  टर्नर रोड पर दायित्व फाउंडेशन की ओर से दूसरा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें हाईस्कूल, इंटर के 125 और नीट क्वालीफाई करने वाली नूर सबा खान व साद-उल-अमान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आरए खान, फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह संपत्ति है, जिसे बांटा नहीं जा सकता है। शिक्षा के जरिए समाज में बदलाव लाया जा सकता है और समाज का विकास किया जा सकता है। दायित्व फाउंडेशन पिछले एक साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग करा रहा है। छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ करीयर काउन्सलिंग भी कराई गई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिये हर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आर ए खान ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि मंजिल हासिल करने का जुनून हो तो कोई भी परीक्षा आसानी से पास की जा सकती है। मेहनत, लगन और कुछ कर गुजरने का जज्बा हमें अपने अंदर पैदा करना होगा। उन्होने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिये। बच्चों की कैरियर काउंसलिंग की गई और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। के बिलाल अहमद ने लर्निंग एप की जानकारी दी। इस अवसर पर नदीम अतहर, एपीजे अब्दुल कलाम विकास संस्था के अध्यक्ष मौहम्मद इकराम, आजाद एजंकेशन के अब्दुल रहमान, अब्दुल कलाम स्कूल के प्रबंधक मास्टर आबिद ने भी छात्रों को संबोधित किया। दायित्व का परिचय देते हुए फरमान इकबाल ने कहा कि दायित्व फ़ाउण्डेशन अभी तक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दे रहा है। इस साल से प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन करने जा रहा है जिसके तहत इस वर्ष प्रथम श्रेणी से हाईस्कूल-इंटर पास करने वाले सभी बोर्डाे के छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युसूफ ने व संचालन मोहम्मद शाहनजर ने किया। इस मौके पर मास्टर अब्दुल सत्तार, मुफ्ति अयाज अहमद, कारी आरिफ, अब्दुल रहमान, मास्टर आबिद, फैजान मुस्तफा, सईद अहमद अंसारी, अफरोज अंसारी, हाजी युसुफ, मास्टर शहजाद, मास्टर मुस्तकीम, डॅा. मदनी, मो. शाहिद बिलकिस खातून आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment