Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



साहसिक खेलों से संबंधित उपकरणों की पर्यटन विभाग लगाएगा प्रदर्शनी

uk-uk-uk

देहरादून। आगामी अगस्त माह में पर्यटन विभाग साहसिक खेलों से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाने की योजना बना रहा है। इस प्रदर्शनी में स्थानीय में अंतर्राष्ट्रीय उत्पादकों द्वारा साहसिक पर्यटन एडवेंचर स्पोर्ट्स से संबंधित सामग्रियों एवं उपकरणों का प्रदर्शन किया जा सकेगा. पर्यटन प्रदेश में साहसिक खेलों की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस प्रदर्शनी मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वो इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे स्वयं भी आयोजन के दौरान उपस्थित होने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण से यह योजना बनाई गई है. जिससे उत्तराखंड के उद्यमी लाभान्वित हो सकेंगे और राज्य में पर्यटन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि इस आयोजन के दौरान एडवेंचर क्षेत्र में उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न सामग्रियों तथा उपकरणों तथा स्पोर्ट्स वियर, ट्रैकिंग इक्विपमेंट,टेंटिंग इक्विपमेंट्स तथा कैंपिंग इक्विपमेंट्स के अतिरिक्त अन्य खेलों से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इससे एक ओर तो स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं दूसरी ओर स्थानीय उद्यमियों को भी इसउभरते क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोग साहसिक पर्यटन की बारीकियों को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों से जुड़े हुए सभी विक्रेता एवं उत्पादक इस प्रदर्शनी में भाग ले सकेंगे। इसके लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के गढ़ी कैंट स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर सुझावों का स्वागत किया जाएगा। विभाग का यह प्रयास रहेगा कि इस प्रदर्शनी हेतु जन सहयोग प्राप्त करते हुए स्थानीयलोगों (एडवेंचर प्रेमियों तथा उद्यमियों) की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सकें।

Leave A Comment