Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



सीएम तीरथ ने की नैनीताल व उधमसिंह नगर जिलों के लिये की गई घोषणाओं की समीक्षा

 

देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जनपदों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जाय, इसके लिये विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यूटिलिटी सिफ्टिंग के कारण सड़कों के निर्माण में विलम्ब न हो, इसके लिये प्रभावी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के कारण लम्बित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें। इसके लिये भी प्रभावी प्रयास किये जाय तथा भारत सरकार से भी समन्वय स्थापित किया जाय। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जन समस्याओं के समाधान एवं जन सुविधाओं के विकास में विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। मुख्यमंत्री ने रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, पेयजल योजनाओं, नलकूपों, ओवरहेड टेंकों, मिनीस्टेडियम, बस स्टेशन के निर्माण, नहरों को कवर करने, विभिन्न आन्तरिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये। भीमताल में भी पार्किंग निर्माण, विभिन्न चिकित्सालयों में एक्सरे व अल्ट्रा साउण्ड मशीन की व्यवस्था करने, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, कमलताल आदि के सौन्दर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। कालाढूंगी के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 5 नलकूपों के निर्माण तथा पूर्व में निर्मित नलकूपों में वोल्टेज स्टेवलाइजर की व्यवस्था करने की भी स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने लालकुंआ में मिनी स्टेडियम के निर्माण, बिन्दुखत्ता में 55 हैण्डपंपों की स्थापना, पेयजल योजना के पुनर्गठन की भी स्वीकृति प्रदान की। नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण, हेलीपैड निर्माण,ऑडिटोरियम के निर्माण में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में ट्रेचिंग ग्राउण्ड के निर्माण रूद्रपुर सहित अन्य क्षेत्रों का मास्टर प्लान तैयार करने, अनाज मण्डी व ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने किच्छा में नया बस अड्डा बनाने तथा पुराने बस अड्डे पर कमर्शियल काम्पलेक्स निर्माण, किच्छा शुगर मिल में एथेनाल प्लांट स्थापित करने, खुरपिया फार्म की भूमि पर सिडकुल बनाये जाने के साथ ही किच्छा में नया तहसील भवन बनाये जाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने खटीमा में खेल स्टेडियम, बस स्टेशन, बाढ़ सुरक्षा कार्यों, सीवर लाइन व ट्रेचिंग ग्राउण्ड के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा। सितारगंज में तहसील निर्माण के लिये शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। बैठक में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र रामनगर के लिये कुल 61 घोषणायें की गई हैं, जिनमें से 32 पूर्ण हो चुकी है, शेष पर कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार भीमताल के लिये 16 घोषणाओं में 9 पूर्ण हो चुकी हैं। कालाढूंगी में 34 घोषणाओं में से 32, लालकुंआ में 23 में से 8 नैनीताल में 29 में से 19, भीमताल में 16 में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के लिये की गई 17 घोषणाओं में 10 पूर्ण हो चुकी हैं। किच्छा में 13 में से 7, खटीमा में 63 में से 50, नानकमत्ता में 24 में से 16 तथा सितारगंज में 12 में से 9 घोषणायें पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है। बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, संजीव आर्य, राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, एस.एन पाण्डे, एस.ए. मुरूगेशन, डॉ. रणजीत सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षण राजीव भरतरी के साथ ही अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विधायक पुष्कर सिंह धामी, डॉ. प्रेम सिंह, सौरभ बहुगुणा के साथ ही आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment