Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने किया दून अस्पताल एवं आपदा प्रबन्धन केन्द्र का औचक निरीक्षण

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड (इमरजेंसी वार्ड) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बीमार व्यक्तियों का हाल चाल जाना तथा उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ0 नरेश से भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि इमरजेंसी में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाय।

cm

मुख्यमंत्री ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था के साथ ही बेड शीट सहित साफ सुथरे बिस्तरों की व्यवस्था की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आपदा के दृष्टिगत इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हर समय अतिरिक्त बेडो की भी व्यवस्था रखी जाय। वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं के संकलन तथा उनपर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही लगातार वर्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन केन्द्र को चौबीसो घंटे सक्रिय बनाये रखा जाय। राज्य में कहीं भी किसी प्रकार की आपदा घटित होने पर त्वरित राहत की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस सम्बंध में सचिव आपदा प्रबन्धन अमित नेगी को दूरभाष पर निर्देश दिये कि राज्य स्तरीय आपदा प्रबन्धन केन्द्र में हर समय अनुभवी ड्यूटी आफिसर की तैनाती रखी जाय, जो सभी सम्बंधित विभागों से सम्पर्क कर व्यवस्थायें सुनिश्चित करा सकें। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की तैनाती आपदा प्रबन्धन केन्द्र में किया जाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा सभी जिलों के आपदा प्रबन्धन केन्द्रों से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने तथा सभी विभागों से बेहतर समन्वय पर भी ध्यान देने को कहा।

Leave A Comment