Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



सीएम त्रिवेंद्र 40वें आॅल इण्डिया पब्लिक रिलेशन्स काॅन्फ्रेंस का किया शुभारम्भ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष रोड स्थित एक होटल में 40वें आॅल इण्डिया पब्लिक रिलेशन्स काॅन्फ्रेंस का शुभारम्भ किया। काॅन्फ्रेंस की थीम ‘‘हिमालय से गंगा राष्ट्र का गौरव’’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में गंगा की निर्मलता को लेकर कोई संदेह नही है। कोई भी योजना तभी सफल हो सकती है जब उसमें जन सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि नदियां निर्मल रहे तथा उनमें पानी की निरंतरता रहे यह भी जरूरी है। हिमालय और गंगा देश की बड़ी आबादी की आर्थिकी को प्रभावित करते हैं, गंगा बेसिन पर करोड़ों लोगों का जीवन इसके जल पर निर्भर है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज के परिवेश में भौगोलिक संकेतों के अलावा भी देश को एकसूत्र में बांधने की जरूरत है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जीएसटी लागू कर, वन नेशन वन टैक्स की संकल्पना को साकार कर चुके हैं। इसी तर्ज पर आज यह समय की मांग है कि पूरे देश में चुनाव प्रणाली में सुधार लाया जाए। वन नेशन वन इलेक्शन प्रणाली को लागू करने पर विचार करना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के जनमानस के सामने ये विचार व्यक्त किया था कि क्यों न लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएं। प्रधानमंत्री जी के मन में चुनावों में बेतहाशा हो रहे खर्च, समय की बर्बादी, विधायी कामकाज में अस्थिरता और बार बार चुनावों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियां सवाल बनकर उभरी, और इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री जी ने ये विचार देश के समक्ष रखा है कि क्या आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस विचार को संसद ने गंभीरता से लिया और इस पर विचार के लिए संसद की स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव से खर्च बचेगा और सामान्य जीवन में बाधाएं कम आएंगी। जिसके दूरगामी सकारत्मक परिणाम नजर आएंगे।

एक साथ चुनाव कराने का एक बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जब हम एक राष्ट्र की बात करते हैं, तो ये जरूरी है कि लोकतांत्रिक तौर पर भी पूरे देश का एक जैसा स्वरूप दिखाई दे। लेकिन भारत में अलग अलग राज्यों में कहीं न कहीं हर समय चुनावी माहौल रहता है। एक साथ चुनाव कराने का एक बड़ा फायदा ये होगा कि देश की चुनाव प्रणाली में एकरूपता आएगी। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में प्रयोग के तौर पर एक साथ छात्र संघ के चुनाव कराये, जो काफी सफल रहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे राजनीतिक स्थिरता आएगी। एक साथ चुनाव कराने से देश को चुनावी खर्चे में करोडों की बचत होगी। यदि एक साथ चुनाव हुए तो इस खर्चे में बहुत हद तक कमी आएगी तथा यह धन देश की तरक्की के काम आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लागू होती है। इससे विकास कार्यों पर असर पड़ता है। एक साथ चुनाव कराने से ये स्थिति बदलेगी। इस अवसर पर मुख्यमत्री त्रिवेन्द्र ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी भोपाल चैप्टर की पुस्तक पर्यटन लेखन तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से संबंधित कैलेण्डर का विमोचन किया तथा पब्लिक रिलेशन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के पुरूस्कार भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गंगा की पवित्रता एवं गंगा संरक्षण के लिये चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान की भी स्वयं हस्ताक्षर कर शुरूआत की। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव, पी.आर.एस.आई. के अध्यक्ष अजीत पाठक, महासचिव निवेदिता बैनर्जी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, यूकास्ट के महानिदेशक डाॅ. राजेन्द्र डोभाल, स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय के चांसलर विजय धस्माना, पी.आर.एस.आई. उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल , अनिल सती ,कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट सहित पी.आर.एस.आई. से जुडे देशभर से आये प्रतिनिधि उपस्थिति थे।

Leave A Comment