Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



सीएम त्रिवेन्द्र की सलाह : निजी चीनी मिलों के बाहर धरना दे हरीश रावत

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर दिये गये धरने पर पलटवार करते हुए कहा कि हरीश रावत को इस प्रकरण पर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्हे यह भी बताना चाहिए कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो तब उन्होंनें गन्ना किसानों के लिये क्या किया। आज वे निजी चीनी मिलों के प्रवक्ता बने हुए है। जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इसकी चिन्ता नही की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की सहकारी व सरकारी चीनी मिलों द्वारा पेरे गये समस्त गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कर दिया है। यही नही हमारी सरकार द्वारा किसानों को धान के मूल्य का भुगतान भी 10 दिन में किया गया है। यह एक रिकार्ड है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हरीश रावत को सुझाव दिया कि उन्हें निजी चीनी मिलों के सामने गन्ना किसानों के साथ धरना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में हरीश रावत दोहरी चाल चल रहे है। आज उन्हें निजी चीनी मिल मालिकों का हित सर्वोपरि लग रहा है। यदि हरीश रावत किसानों के सच्चे हितेषी है तो उन्हें निजी चीनी मिलों के बाहर किसानों को साथ लेकर धरना देना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस प्रकरण पर पुनः स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पेराई सत्र 2017-18 में सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में पेरे गये कुल देय गन्ना मूल्य रु 440.41 करोड़ का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा चुका है तथा कोई भी गन्ना मूल्य अवशेष नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2017-18 व 2018-19 में सरकारी एवं सार्वजनिक चीनी मिलों को 507.61 करोड की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई जबकि हरीश रावत के मुख्यमंत्री के दौरान वर्ष 2015-16 व 2016-17 में यह धनराशि 231.59 करोड थी। उन्होंने कहा कि राज्य की निजी क्षेत्र की चीनी मिलों (इकवालपुर, लक्सर एवं लिब्बरहेडी) के पेराई सत्र 2017- 18 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान दिये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा साॅफ्ट लोन दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की निजी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2017-18 में 270.26 लाख कुन्टल गन्ने की पेराई की गयी। उक्त पेरे गये गन्ने के कुल देय मूल्य रु 851.98 करोड़ के सापेक्ष रु 655.18 करोड़ का भुगतान सम्बन्धित चीनी मिलों द्वारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को रु 4.50 प्रति कुन्टल की दर से वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने तथा पेराई सत्र 2017-18 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु सस्ते दर पर ऋण दिये जाने का निर्णय लिये जाने के फलस्वरूप राज्य के लगभग 72 हजार कृषक इससे लाभान्वित होंगे।

Leave A Comment