Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



सीएम धामी ने चम्पावत में किया शिलान्यास, जानिये ख़्सब

 

चम्पावत | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेजिला मुख्यालय चंपावत के मुड़ियानी स्थित माँ पूर्णागिरि कॉलेज आफ एजुकेशन के बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास एवं हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि इस शैक्षणिक संस्थान से निश्चित रूप से चंपावत शिक्षा का हब बनेगा। जिससे यहाँ के बच्चों व युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। यहां के बच्चे चंपावत जिले के साथ राज्य एवं देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने संस्थान के संचालन को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान अपने उद्देश्यों में सफल हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन तथा नौनिहालों के भविष्य के लिए किए जा रहे कार्य हमेशा ही समाज में बहुत आगे तक बढ़ते हैं। इससे समाज एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा जिनमें होती है वही इस कार्य को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा। चम्पावत जिले में सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि औद्यानिक आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है जिले को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्पावत जिले के विकास के लिए अनेक विकासपरक योजनाएँ संचालित की जा रही है। उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के उन्नयन हेतु चम्पावत जिला पुस्तकालय बनाने के साथ ही जिले के 100 स्कूलों का रूपांतरण किया जा रहा है। अन्य लगभग 400 स्कूलों का रूपांतरण सीएसआर मद से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रथम जिला पुस्तकालय का निर्माण हेतु प्रथम किश्त की 10 लाख रूपये की धनराशि उनके अपनी विधायक निधि से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में भी पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। इससे पूर्व परिसर में पंहुचने पर संस्थान के छात्र छात्राओं व स्काउट गाइड द्वारा उनका स्वागत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस मौके पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयाद सिंह महरा,विद्यालय के चैयरमैन कृष्ण सिंह अधिकारी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, छात्र छात्रा एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Comment