Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड़ ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सराहनीय सेवा के लिए रतन सिंह पंवार, निरीक्षक अभिसूचना देहरादून व महेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी 3159पीएसी, आईआरबी प्रथम राजनगर को सम्मानित किया। विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रीति प्रियदर्शनी, अपर पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक लोकजीत सिंह, निरीक्षक कैलाश पंवार, दल नायक एसडीआरएफ दीवान सिंह मेहता, उपनिरीक्षक राकेश गुंसाई, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चैहान, एचओएम खुशाल राम, आरक्षी अभीसूचना सादाब अहमद, आरक्षी विजेन्द्र चैहान, आरक्षी राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया। अर्द्धकुम्भ मेले में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सुरजीत सिंह सिंह पंवार व परमेन्द्र सिंह डोबाल को सीएम ने सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे कलाकारों के बीच में जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। ब्रह्म कमल सांस्कृतिक संस्था देहरादून ने मेला नृत्य, जौनपुर लोक कला मंच, टिहरी ने तान्दी नृत्य, नव हिमालय लोक कला केंद्र, अल्मोड़ा ने छपेली नृत्य, जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच, चकराता ने हारूल नृत्य व रंग कल्याण संस्था, धारचूला ने रंगपा जनजाति के पौराणिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का समापन राज्य गीत के साथ किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजपुर हाउस में भी ध्यजारोहण किया और उपस्थित लोगों को देश के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री कांग्रेस भवन भी गए और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को मिष्ठान्न वितरण किया।

Leave A Comment