Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



सीएम ने की विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास, जानिए खबर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में 237.58 लाख रूपये की लागत से बनने वाले गढ़ी कैन्ट-वीरपुर-घंघोड़ा मोटर मार्ग के किमी0 1.00 में वीरपुर पोस्ट के समीप टाॅन्स नदी पर 32 मी0 स्पान डबल लेन सेतु व 172.22 लाख रूपये की लागत से बनने वाले गढ़ी-डाकरा (कैन्ट क्षेत्र) में राइजिंग मैन, टयूबवैल एवं पम्प हाउस निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने क्षेत्र में ओवरहैड टैंक बनवाने के प्रस्ताव पर शीघ्र विचार करने पर सहमति दी। क्षेत्र में संथला देवी मन्दिर के सौन्द्रयीकरण व मार्गो की मरम्मत का कार्य भी आगामी फरवरी तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कैन्ट छावनी की समस्याओं के जल्द समाधान हेतु रक्षा मंत्रालय से बात की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार सस्टेनेबल व दूरगामी सोच के साथ काम कर रही है। बढ़ते जनसंख्या दबाव में शहरों में पानी की कमी की समस्या के समाधान के लिए दीर्घकालीन उपायों पर काम किया जा रहा है। 1100 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सौंग बाध परियोजना 2053 तक 35 वर्षो के लिए पूरे देहरादून जिले को चौबीस घण्टे पानी उपलब्ध करवाएगी। इससे 100 करोड़ रूपये का बिजली का खर्च बचेगा। इस साढे़ चार किलोमीटर लम्बी व 128 मीटर ऊंची झील पर व आस-पास के क्षेत्रों में पर्यटन भी विकसित होगा।यह बांध व झील पर्यटन आकर्षण का नया केन्द्र बनेगा। स्थानीय लोगों को अच्छे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। भारत सरकार के स्तर पर इसकी सराहना की गई है कि यह देश के लिए एक माॅडल परियोजना हैं। अन्य राज्य भी इसे अपनाएगें। सौंग बांध निर्माण में ऐसी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है जिसके तहत बरसात के दिनो को छोड़कर इसमें निरन्तर काम चलेगा व रिकाॅड 350 दिनों में इसे पूरा किया जाएगा। सौंग परियोजना द्वारा रायपुर क्षेत्र तक ग्रेविटी बेस्ट पानी की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हम दीर्घकालीन व सस्टेनेबल समाधान की ओर बढ़ रहे है। सौंग बांध की तरह ही देहरादून के मलढुंग में भी इस तरह की एक और परियोजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही सूर्यधार परियोजना की टेन्डर प्रक्रिया हो चुकी है। इसके तहत 43 गांवों में ग्रेविटी बेस्ड पानी की आपूर्ति की जाएगी व 7 करोड़ रूपये की बिजली की बचत होगी। किसानों को बारह महीने पानी मिलेगा। बिजली खर्च में बचत से हम सस्ती बिजली भी लोगो व किसानों तक पहुचा पाएगे। आने वाले समय में पूरे देहरादून जिले की 60 प्रतिशत आबादी को ग्रेविटी बेस्ड पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार दूरगामी सोच के साथ रिस्पना व अन्य नदियों के पुनर्जीवीकरण व वृक्षारोपण का कार्य कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियों को पर्याप्त पानी मिल सके। हम सस्टेनेबल सोच के साथ काम कर रहे है। जल्द ही शुरू होने वाली गैस पाइप लाइन योजना पूरे देहरादून के लिए है तथा हमारी योजना है कि आने वाले 10-12 सालों में पूरे राज्य के दूरस्थ गांवों तक यह गैस पाइप लाइन योजना पहुंचे।

Leave A Comment