Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम ने ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ पुस्तिका का किया विमोचन

cm-uk

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा वर्क एजुकेशन को विद्यालयी शिक्षा तथा डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराने हेतु तैयार की गयी पुस्तिका ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश विश्वविद्यालयों, राज्य एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के संयुक्त प्रयासों से तैयार ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ अभियान कार्यक्रम के लिए बधाई दी। शिक्षा, कार्य व अनुभव के माध्यम से बेहतर ढंग से प्राप्त की जा सकती है। भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति, प्रयोग व कार्य-अनुभवों पर आधारित थी। शिक्षा तभी प्रभावी है जब यह कार्य और शिल्प के माध्यम से दी जाए, मात्र किताबी ज्ञान पर्याप्त नही है। संस्कार, शिक्षा के अनिवार्य अंग होने चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा को मात्र व्यवसायिक व रोजगार का माध्यम नही होना चाहिए बल्कि शिक्षक व अभिभावको को शिक्षा के दीर्घकालीन सामाजिक प्रभावों को भी ध्यान में रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों के मध्य निरन्तर संवाद आवश्यक है। शिक्षक, अभिभावक, छात्रों के मध्य भी त्रिकोणीय रचनात्मक संवाद होना चाहिए ताकि छात्र-छात्राओं की कमियों को मिलजुल कर दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महापुरूषों की जयन्ती के अवसर पर स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को महापुरूषों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा को हस्त शिल्प, स्थानीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, उत्पादक कार्यो, स्वच्छता व नवीन कौशल से जोड़ा जाना चाहिए ताकि छात्र-छात्राएं अधिकाधिक आत्मनिर्भर बने व उनमें सामाजिक दायित्व की भावना विकसित हो। शिक्षा विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की पहल पर राज्य भर में नदियों के पुनर्जीवीकरण के अभियान से स्कूली छात्र-छात्राओं को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वाहन पर अपने गांवों में पौधारोपण अभियान के तहत राज्यभर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया है।
ज्ञातव्य है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश विश्वविद्यालयों, राज्य एससीईआरटी और महात्मा गांधी ग्रामीण शिक्षा परिषद के सम्मिलित प्रयासों से तैयार ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ अभियान का प्रचार-प्रसार देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में जारी है। गांधी जी की नई तालीम या बुनियादी शिक्षा शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के विकास का सम्पूर्ण विचार है, जिसमें किसी उत्पादक, कला, शिल्प या सामुदायिक संलग्नता की गतिविधियों को शिक्षा का केन्द्र बनाया गया है। नई तालीम के अन्तर्गत कार्य शिक्षा एवं प्रायोगिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर फोकस किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकारों तथा एससीईआरटी के माध्यम से कार्य शिक्षा और प्रायोगिक शिक्षा के क्षेत्रों में स्कूली एवं शिक्षक प्रशिक्षण में विशेष प्रयास चल रहे है। अभियान को स्कूली शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कक्षा 01 से 12 तथा डी.एल.एड. एवं बी.एड. के लिए पाठयक्रम तैयार किया है।

Leave A Comment