Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम ने 85 करोड़ रूपये के विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद सैनिक नरपाल सिंह इण्टर काॅलेज थानो में सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 85 करोड़ 97 लाख रूपये विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें से 60 करोड़ 65 लाख रूपये की सिंचाई परियोजनाएं एवं 25 करोड़ 12 लाख करोड़ रूपये के लोक निर्माण विभाग के कार्य सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से पेयजल की अनेक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज सभी विभागों की माॅनेटरिंग करने के लिए ‘उत्कर्ष’ नाम से सीएम डैशबोर्ड का उद्घाटन किया गया है। जिससे विभागों के कार्यों की प्रगति की हर पल की खबर सीएम डेशबोर्ड पर रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों में पारदर्शिता भी आयेगी और विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में पानी की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही सौंग बांध का शिलान्यास भी किया जायेगा। जिससे राजपुर से लेकर लाल तप्पड़ तक पानी के लिए बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं सबको समान अधिकार देने के लिए स्थानान्तरण अधिनियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जिन परियोजनाओं का शिलान्याश किया उनमें 48 करोड़ 53 लाख रूपये की सूर्यधार झील परियोजना, 02 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जौलीग्राण्ट नहर का हेड विस्तारीकरण एवं पुनरोद्धार, 04 करोड़ 95 लाख की लागत के बड़ोवाला नहर का पुनरोद्धार एवं 04 करोड़ 68 लाख की लागत के दुधली-किशनपुर ग्रांट नहर का पुनरोद्धार शामिल हैं।
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग के कार्यों का शिलान्यास किया गया उनमें 6 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत के सिंधवाल गांव को थानों से जोड़ने वाले मोटर मार्ग, 91लाख 95 हजार रूपये की लागत के ग्राम सभा सरौली के अन्तर्गत विभिन्न मार्गों का मरम्मत कार्य, 02 करोड़ 29 लाख रूपये की धारकोट-बडैरना मोटर मार्ग का डामरीकरण का कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त 63.22 लाख रूपये के बसन्तपुर-मादसी-इठारना मोटर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य, 01 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत के धारकोट-लड़वाकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण का कार्य, 01 करोड़ 24 लाख रूपये के बड़ोवाली में विभिन्न आन्तरिक मार्गों के मरम्मत का कार्य शामिल है। 43.48 लाख रूपये की लागत की ग्राम सभा कोंडसी के अन्तर्गत ग्राम पुन्नीवाला में मार्ग का निर्माण, 96.06 लाख रूपये की लागत के ग्राम पंचायत बड़ासी ग्रांड में मुख्य मार्ग का एसडीबीसी द्वारा नवीनीकरण का कार्य। 01 करोड़ 29 लाख रूपये की ग्राम पंचायत सारन्धरवाला के विभिन्न आन्तरिक मार्गों का सी.सी. द्वारा निर्माण, 07 करोड़ 39 लाख रूपये की लागत के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में वीरपुर (डांडी) से बड़कोट-भोगपुर होते हुए थानों तक मोटर मार्ग का दो लेन में चैड़ीकरण और सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य, 80.81 लाख रूपये के थानो धारकोट मुख्य मार्ग से सिमियांदाथाल सम्पर्क मार्ग का सी.सी. द्वारा निर्माण कार्य एवं 64.60 लाख रूपये का गडूल फागसी मोटर मार्ग के नवीनीकरण तथा डामरीकरण के कार्य शामिल हैं।  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, भाजपा के प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता .के दिनकर, संजय गुप्ता, राजेन्द्र मनवाल, सुभाष बड़थ्वाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment